
Jabalpur IG
Jabalpur IG : महिला समान और सुरक्षा वर्तमान में गभीर चुनौती है। इसके लिए जागरुकता मात्र आवश्यक नहीं, बल्कि इसके खिलाफ आवाज उठाने के लिए लोगों का एकसूत्र में बंधना होगा। महिलाओं की सुरक्षा तभी सभव है, जब उनके प्रति समान का भाव बढ़ाया जाए। इसकी शुरुआत घरों से होगी। घर पर यदि पुरुषों को यह सीख दी जाए कि घर के बाहर भी महिलाओं को समान देना है तो समस्याओं का समाधान हो जाएगा।
ये बातें पुलिस महानिरीक्षक(आइजी) अनिल सिंह कुशवाह ने पत्रिका के महिला सुरक्षा अभियान के तहत सोमवार को मानकुंवर कॉलेज में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में कहीं। आइजी ने छात्राओं से संवाद भी किया और उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया।
आइजी ने कहा कि महिला अपराध अधिक उजागर हो रहे हैं, क्योंकि वे आवाज उठा रही हैं। न्याय के लिए पुलिस की मदद ले रहीं हैं। महिलाओं को स्वयं की रक्षा के लिए बनाए गए कानूनों की जानकारी होनी चाहिए और उसका उचित उपयोग भी करना चाहिए।
मुय अतिथि आइजी जबलपुर जोन ने छात्राओं से संवाद किया। महिला सुरक्षा के कानून, न्याय प्रक्रिया, शिकायत करने के माध्यम बताए। कहा कि महिलाओं को पुलिस की मदद लेने में हिचकना नहीं चाहिए। थानों में ऊर्जा डेस्क बनाए गए हैं। घरेलू हिंसा, ईव टीजिंग और छींटाकशी पर बिना भय पुलिस की मदद लेनी चाहिए। इस दौरान कॉलेज की एनसीसी कैडेट ने गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया।
कोतवाली सीएसपी रीतेश कुमार शिव ने कहा कि छात्राओं की मदद के लिए थानों में होने वाली प्रक्रिया गोपनीय होती है। इसलिए स्वयं के साथ होने वाली घटनाओं को पुलिस से साझा करना चाहिए। प्राचार्य डॉ. स्मृति शुक्ल ने कहा कि पुलिस प्रशासन महिला अपराधों के प्रति अत्यधिक संवेदनशील है। संचालन डॉ. नूपुर निखिल देशकर, आभार प्रदर्शन डॉ. नेहा शाक्य ने किया। कार्यक्रम में मदन महल थाना टीआई प्रवीण सिंह, डॉ. रश्मि चौबे, डॉ. मनोज प्रियदर्शन, डॉ. ब्रहानंद त्रिपाठी, डॉ. अर्चना सिंह, डॉ. सपना चावला, डॉ. कुमार मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कीर्ति साहू, स्नेहा चक्रवर्ती, खुशी सेन, मनस्वी साहू सहित अन्य ने सवाल किए। इनका वक्ताओं ने जवाब दिया।
Updated on:
25 Feb 2025 04:21 pm
Published on:
25 Feb 2025 04:00 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
