28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

weather video: गर्मी की दस्तक, मार्च के पहले दिन दिखा असर, पारा 33 पार

weather video: गर्मी की दस्तक, मार्च के पहले दिन दिखा असर, पारा 33 पार  

less than 1 minute read
Google source verification
weather.jpg

#patrika

जबलपुर. मार्च की शुरुआत के साथ ही शहर के मौसम में गर्मी की झलक महसूस होने लगी है। महीने के पहले दिन अधिकतम तापमान 33.2 और न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक था। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 2-3 दिनों तक मौसम शुष्क रहने के साथ तापमान बढ़ेगा।

सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा पारा

मौसम विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय के अनुसार शहर में गर्म उत्तर-पश्चिमी हवा 3-4 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही है। हवा और तेज धूप के चलते दिन का तापमान बढ़ रहा है। पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय होने से शाम को हल्के बादल आ रहे हैं। इससे रात का तापमान भी बढ़ रहा है।

2017 में सबसे गर्म था मार्च
मौसम विभाग के अनुसार मार्च में दिन-ब-दिन तापमान बढ़ता है। सतही हवाएं आमतौर पर हल्की और दिशा में परिवर्तनशील होती हैं। कभी हवा उत्तर की ओर से आती है तो कभी दोपहर बाद तेज ओर झोंकेदार हो जाती हैं। इस माह में अधिकतम और न्यूनतम तापमान का अंतर बहुत ज्यादा होता है। महीने के अंत तक अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक पहुंच जाता है। औसत आर्द्रता 25 प्रतिशत से 48 प्रतिशत तक होती है। अभिलेख के आधार पर जबलपुर का इस माह अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस 31 मार्च, 2017 को दर्ज किया गया था।

बारिश भी होती है

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार मार्च माह में औसत वर्षा 14.9 मिमी होती है। मार्च 1914 में सर्वाधिक मासिक बारिश 142.5 मिमी और 24 घंटे में सर्वाधिक बारिश 10 मार्च, 1927 को 39.6 मिमी दर्ज हुई थी।

Story Loader