READ MORE- उपचुनावों से पहले शिवराज मंत्रिमंडल पर खतरा, 14 मंत्रियों की कुर्सी असंवैधानिक!
वरिष्ठ अधिकारियों ने संबोधन में कहा कि 1 सितम्बर 2019 से 31 अगस्त 2020 तक पूरे देश में सिविल पुलिस एवं पैरा मिलिट्री फोर्स के 264 एवं प्रदेश पुलिस के 7 अधिकारी कर्मचारी की आहूति दी है। कार्यक्रम में शहीद जवानों के नाम का वाचन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसएएफ आईजी चंचल शेखर, आईजी जबलपुर जोन भगवंत सिंह चौहान, कमांडेंट रूडोल्फ अलवारेस, एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा, एसआरपी सुनील जैन समेत अन्य पुलिस आला अधिकारियों ने शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।