20 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

181 helpline पर शिकायत करना पड़ा भारी, टीआई मैडम बोलीं मामला सेटल कर… पीडि़त ने किया कॉल रिकॉर्ड

गाड़ी चोरी की एफआईआर दर्ज नहीं होने पर 181 पर शिकायत कर दी

2 min read
Google source verification
181 helpline

181 helpline

181 helpline : आम आदमी अपने साथ हुए किसी भी अपराध या चोरी आदि की शिकायत पुलिस से ही करता है। जब उसकी सुनवाई वहां भी नहीं होती तो वह हर स्तर पर कोशिश करता है न्याय पाने के लिए। किंतु कई बार उसकी जागरुकता ही उसके लिए मुसीबत बन जाती है। कुछ ऐसा ही वाक्या मो. नफीस पिता हाजी मो. अनीष शीशगर मोहल्ला कटंगी के साथ हुआ है। जिसने गाड़ी चोरी की एफआईआर दर्ज नहीं होने पर 181 पर शिकायत कर दी थी। ये बात कटंगी थाना प्रभारी को इतनी बुरी लगी कि उन्होंने मो. नफीस को प्रताडि़त कर दूसरे मामलों में फंसाने तक की धमकी दे डाली।

भाजपा का पूर्व मंडल अध्यक्ष करा रहा था होटल में देह व्यापार, गिरफ्तार

181 helpline : कटंगी थाना प्रभारी के खिलाफ शिकायत लेकर एसपी कार्यालय पहुंचा पीडि़त, ऑडियो सुनाकर दिया सबूत

नफीस ने एसपी ऑफिस में दी शिकायत में बताया कि &0 जनवरी 2025 को उसका दो पहिया वाहन चोरी हो गया था, जिसकी रिपेार्ट लिखाने वो थाने गया किंतु रिपोर्ट नहीं लिखी गई। जिसके बाद उसने 181 नंबर पर इसकी कंप्लेंट कर दी। जिसके बाद थाना प्रभारी मैडम नाराज हो गईं और उन्होंने मेरे साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। रिपोर्ट नहीं लिखे जाने के बाद फिर से मैंने 181 पर शिकायत की तो 19 मार्च को कटंगी थाने बुलाया गया। शिकायत होने पर टीआई ने बुरी तरह से बर्ताव किया और मेरे साथ मारपीट करते हो मोबाइल भी छुड़ा लिया।

181 helpline : फंसाने की दे रहीं धमकी

शिकायत के बाद जब मैं नहीं झुका तो उन्होंने कहीं से पता किया कि मेरा ओंकार नाम के व्यक्ति से पैसों का लेनदेन है। उसे थाने बुलाकर पूछा कि कितने पैसे लेने हैं तो ओमकार और उसकी पत्नी ने 14000 का लेनदेन बताया। जबकि मुझे मात्र &000 रुपए देने हैं। मैंने टीआई मैडम को बताया कि उसके पास लेनदेन का कोई सबूत भी नहीं है तो उन्होंने कहा कि गवाह में दूंगी फिर उन्होंने मारपीट कर मेरा वीडियो बनाया। मजबूरी में उन्होंने जो बुलवाया मुझे कहना पड़ा। जैसे तैसे 19 मार्च को वाहन चोरी की एफआईआर दर्ज की गई, लेकिन जैसा मैंने बताया वैसे नहीं। जबकि मेरे पास पूरे सबूत थे। अब टीआई मैडम ओमकार और उसकी पत्नी द्वारा झूठी एफआईआर दर्ज करने की धमकी दी जा रही है। मैडम द्वारा मोबाइल पर दी गई धमकी को मैंने रिकॉर्ड कर लिया है जिसमें वह मुझसे बहुत अभद्र तरीके से बात कर रही हैं। पुलिस अधिकारियों ने उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।