अतुल ने युवती को होटल में ही रहने के लिए कमरा दे दिया। कोई ग्राहक पहुंचता, तो अतुल और शीतल युवती को उनके कमरों में भेज देता। ग्राहक से मिलने वाली रकम अतुल और शीतल अपने पास रखते थे। युवती रुपयों की मांग करती, तो दोनों टाल देते। ढाई साल तक रुपए नहीं मिले, तो चार माह पहले युवती जैसे-तैसे होटल से निकलकर लार्डगंज इलाके में किराए के कमरे में रहने लगी। हाल ही में उसने दोनों से पैसे मांगे। लेकिन, दोनों ने फिर मना कर दिया। तब युवती थाने पहुंची। पुलिस के अनुसार होटल आने वाले ग्राहकों से होटल के कमरे का किराया अलग से लिया जाता था, वहीं युवतियों के लिए अलग से दो हजार से पांच हजार तक रकम चार्ज की जाती थी।