NSUI : शहर की कानून व्यवस्था बेकाबू हो गई है, अपराधी सरेराह हमले कर रहे हैं। बीती रात एनएसयूआइ के प्रदेश सचिव को घेरकर चाकू से ऐसा हमला किया गया कि उनकी आंतें बाहर निकल आईं। स्थानीय लोगों ने मदद कर अस्पताल पहुंचाया और रात में ही सर्जरी की गई, लेकिन अब हालत नाजुक बनी हुई है। सामने आया कि हमलावर युवक अपने पिता पर एफआइआर दर्ज कराए जाने से नाराज था और इसी का बदला लेने के लिए कातिलाना हमला किया।