
police officer kicked
जबलपुर। कोतवाली थाने में मंगलवार को उस वक्त हंगामे की स्थिति बन गई, जब थाना प्रभारी अनिल गुप्ता ने एक ढोलवादक को लात मार दी और थाने मे बंद कर उसकी पिटाई की। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय व्यापारियों ने थाने का घेराव किया। थाना प्रभारी के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान उत्तर-मध्य विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनय सक्सेना भी मौजूद थे। उन्होंने सीएसपी दीपक मिश्रा से टीआई के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा। इसके बाद कोतवाली थाने में ही टीआई के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई।
विधायक ने घेरा थाना, समर्थकों ने किया हंगामा
कोतवाली थाने का मामला, शिकायत दर्ज
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि सोमवार रात थाना क्षेत्र में जन्मदिन पार्टी में राहुल वैद्य ढोल बजा रहा था, तभी टीआई अनिल गुप्ता वहां पहुंचे। उन्होंने ढोल जब्त कर लिया। राहुल ने इसकी जनकारी विधायक विनय सक्सेना को दी। विधायक ने टीआई को ढोल लौटाने के लिए फोन किया। राहुल ढोल लेने थाने पहुंचा तो टीआई ने उसके सीने पर लात मारी। विधायक ने आरोप लगाया कि थाना प्रभारी ने राहुल को बुरी तरह पीटा। इसकी जानकारी मिलने पर आक्रोशित व्यापारियों ने थाने का घेराव कर टीआई को निलम्बित करने की मांग की। विधायक ने यह चेतावनी भी दी कि टीआई पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहाने से शिकायत करेंगे। इस दौरान अधिवक्ता राजीव तिवारी, मुकेश सराफ, सतीष तिवारी, झल्लेलाल जैन, महेंद्र छनिया, भारत कोष्टा समेत अन्य लोग मौजूद थे।
Published on:
07 Jul 2021 11:15 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
