14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आस्था के जवारे का विसर्जन, कलश लेकर जुलूस के साथ निकलीं महिलाएं

भव्यता के साथ निकले बड़ी खेरमाई के जवारे

2 min read
Google source verification
भव्यता के साथ निकले बड़ी खेरमाई के जवारे

भव्यता के साथ निकले बड़ी खेरमाई के जवारे

जबलपुर। नगर खेरापति माई बड़ी खेरमाई का जवारा जुलूस आस्था विश्वास और भक्तिभाव के साथ नगर भ्रमण पर निकला। जवारा दर्शन करने के लिए हजारों भक्त सपरिवार पहुंचे। जगह-जगह भंडारा प्रसाद वितरण के साथ पूजन आरती भी की गई। रात 8 बजे माता के जवारे पूजन विधान के बाद गर्भगृह से बाहर आए। भाव खेलती महिलाएं माता में रम गईं, वहीं पंडे खप्पर लेकर आगे चल रहे थे। मन्नतों के 300 से ज्यादा जवारों के घट लेकर मातृशक्ति कतारबद्ध होकर धीरे धीरे चल रही थीं। जिनके दोनों ओर सुरक्षा चेन बनाकर भक्त खड़े हुए थे।
बानाधारी थे आकर्षण
बड़ी खेरमाई के जवारा जुलूस में मुख्य आकर्षण बानाधारी थे। सभी बानाधारी गालों से लेकर पूरे शरीर में बाना छिदवाए हुए जवारा जुलूस में शामिल हुए। बानाधारी प्रसन्न मुद्रा में चल रहे थे। जुलूस में 200 से जयादा युवा मन्नतों के बाने धारण कर शामिल हुए।
1 किमी लम्बा जुलूस
रंगी बिरंगी लाइट, ढोल, बैंड की धार्मिक धुनों के साथ हाथों में ध्वज लेकर चलते हुए युवा भगवती का जयघोष कर रहे थे। श्री बड़ी खेरमाई मंदिर गोंडवाना कालीन मंदिर के जवारा जुलूस में करीब एक किमी लम्बी भक्तों की कतार देखी गई। मान्यता है कि जवारा कलश के दर्शन करना शुभता का प्रतीक है।
विजयनगर चल समारोह में 12 प्रतिमाएं हुईं शामिल
िवजय नगर का दशहरा चल समारोह शुक्रवार को आस्था के साथ निकला। माता रानी की मनोहारी प्रतिमाओं को देखने और उन्हें विदा करने बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। जनप्रतिनिधियों से लेकर आमजनों ने माता का दर्शन पूजन किया।
दशहरा चल समारोह संयोजक पूर्व पार्षद जितिन राज ने बताया श्री राम दरबार सहित देवी देवताओं की मनमोहक झांकियों के साथ चल समारोह में रुद्र युवा सत्संग समिति एसबीआई चौक, जयकारा दुर्गोत्सव समिति पीएनटी कॉलोनी, नव प्रगति दुर्गोत्सव समिति शिवनगर, जय हनुमान मानस दुर्गा उत्सव समिति जगदंबा कॉलोनी, जय महाकाली मुस्कान सिटी सेवा समिति, विजय नगर युवा संगठन श्री महाकाली उत्सव समिति शक्ति भोग, जय मां दुर्गा उत्सव समिति भोला नगर, बाल दुर्गा उत्सव समिति चंडाल भाटा सहित 12 समितियां सम्मिलित हुईं।
समारोह के संरक्षक विधायक लखन घनघोरिया, विधायक विनय सक्सेना थे। चल समारोह के मुख्य अतिथि महापौर जबलपुर जगत बहादुर ङ्क्षसह अन्नू एवं विशिष्ट अतिथि पंकज पांडे, मनीष खरे, मुकेश जैन, अनुराग गढ़वाल, सौरभ शर्मा सहित संस्कारधानी के अनेक जनप्रतिनिधि चल समारोह में नजर आए। प्रतिमाओं का विसर्जन हनुमानताल में किया गया।
चल समारोह समिति के सदस्य सोनू कुकरेले, बसंत ठाकुर, गगन गुप्ता, आशुतोष शुक्ला, सुनील महाराज, आशीष पटेल, राजा रैकवार, कपिल भोजक, नीलेश जैन, रचित वर्मा, निखिल पटेल, रितिक रजक, शुभम अग्रवाल, सौरभ मिश्रा, प्रियांशु साहू, नमन गर्ग, अनुराग राजपूत सहित अन्य सदस्यों का सहयोग था।
जगह-जगह प्रतिमाओं का किया गया पूजन
चल समारोह का शुभारंभ एकता चौक से शाम 7 बजे माता के पूजन से हुआ। एक दर्जन से ज्यादा छोटे बड़े मंच धार्मिक, सामाजिक संगठनों द्वारा लगाए गए। कई जगह श्रद्धालुओं की ओर से भंडारा प्रसाद वितरण भी किया गया।
भावभीनी विदाई देकर प्रतिमाओं का विसर्जन
शहर में कई दुर्गा प्रतिमाएं शुक्रवार को भी विसर्जन के लिए नर्मदा तट ग्वारीघाट, तिलवारा घाट, हनुमानताल समेत अन्य विसर्जन स्थलों पर पहुंचीं। दुर्गा प्रतिमाओं का विजर्सन देर रात तक होता रहा।