23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गणतंत्र दिवस: हाथों में थामी बंदूक, कंधों से मिलने लगे कंधे 

26 जनवरी की तैयारियां जोरों पर है। हर साल की तरह इस बार भी पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम में परेड शुरू हो गई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Abha Sen

•

Updated: 16 Jan 2017, 12:05 PM IST

police

police

जबलपुर। 26 जनवरी की तैयारियां जोरों पर है। हर साल की तरह इस बार भी पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम में परेड शुरू हो गई है। सर्द सुबह में हाथों में बंदूक थामे कंधों से कंधे मिलाते हुए जवान आगे बढ़ रहे हैं। गणतंत्र दिवस तक तैयारियां इसी तरह जारी रहेंगी।

स्टेडियम में प्रतिवर्ष गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह आयोजित किया जाता है। जिसमें पुलिस, महिला पुलिस, एनसीसी, बैंड सहित विभिन्न दल परेड करते हुए निकलते हैं। समारोह का दृश्य अत्यधिक आकर्षक होता है। समारोह की तैयारियां 15 दिन पहले ही शुरू हो जाती हैं। और मुख्य समारोह के दो दिन पहले विभिन्न दलों को रेस्ट दिया जाता है।

police

गणतंत्र दिवस से पूर्व ही विभिन्न चौक-चौराहों में भी पुलिस की मुस्तैदी देखने मिलने लगी है। चैकिंग सहित हर आने-जाने वाला भी पुलिस की नजर में है। 26 जनवरी को जहां स्टेडियम की ओर जाने वाले मार्ग कार्यक्रम के दौरान बंद रहेंगे वहीं विभिन्न स्कूलों, सरकारी व प्राइवेट संस्थानों में भी झंडा वंदन किया जाएगा।