राष्ट्रपति के दौरे के साथ ही सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायधीस और कई राज्यों के हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान जबलपुर अति सुरक्षित जोन माना जाएगा और सुरक्षा को लेकर पुलिस, आईबी सहित सेना भी अलर्ट पर है। जबलपुर आईजी भगवत सिंह चौहान ने प्रोटोकॉल और सुरक्षा को लेकर पुलिस अधिकारियों को कड़े शब्दों में हिदायत दी है।