8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एम्बुलेंस चालक ने मरीज दूसरे अस्पताल में भर्ती कर दिए तो मारने के लिए थाने पहुंच गया- देखें वीडियो

घायल को दूसरे अस्पताल में भर्ती कराने की बात आई सामने  

less than 1 minute read
Google source verification
108 ambulance

108 ambulance

जबलपुर। शहपुरा थाना क्षेत्र में सोमवार रात कुसमी गांव के पास हुए हादसे में घायल युवकों को निजी अस्पताल में भर्ती कराए जाने से दूसरे निजी अस्पताल का संचालक भडक़ गया। रात 10 बजे के लगभग उसने 10-15 समर्थकों के साथ एम्बुलेंस चालक का पीछा थाना परिसर तक किया। बताया गया कि थाने में उस समय सिर्फ एक चार का बल था। चालक को चारों ने बचाने की कोशिश की, तो अस्पताल संचालक और उसके समर्थक पुलिसकर्मियों से भी अभद्रता करते हुए हंगामा करने लगे। विवाद की सूचना पर बल फील्ड से लौट आया। रात 12 बजे तक हंगामा चलता रहा। मौके पर एसडीओपी पाटन देवी सिंह भी पहुंचे। उन्होंने बताया कि 108 एम्बुलेंस एमपी 02 एवी 5689 के चालक ने शिकायत में स्मार्ट सिटी सेंटर के संचालक अमित खरे पर फोन पर धमकी देने, पीछा कर थाने के अंदर धमकी देने की शिकायत दी है। देर रात तक प्रकरण दर्ज करने की कार्रवाई जारी थी।