6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

TAX news : रात 12 बजे तक खुले निगम के कैश काउंटर, 1 अप्रेल से लगेगा अधिभार

TAX news : रात 12 बजे तक खुले निगम के कैश काउंटर, 1 अप्रेल से लगेगा अधिभार

2 min read
Google source verification
 jabalpur nagar nigam

jabalpur nagar nigam

जबलपुर. संपत्ति कर, जल शुल्क पर एक अप्रेल से बकायादारों को 8 प्रतिशत अधिभार लगेगा। वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन नगर निगम ने अपने कैश काउंटर सुबह 9 से रात 12 बजे तक खोलने का निर्णय किया है। बुधवार को रात 9 बजे के बाद 18 लोगों ने कर भुगतान किया।

नगर निगम ने 650 ऐसे बड़े बकायादारों को चिह्नित किया है, जिन पर एक लाख रुपए से ज्यादा कर राशि बकाया है। शहर में 80 हजार ऐसे करदाता हैं, जिन पर 2 हजार रुपए से ज्यादा कर राशि बकाया है। इन सभी बकायादारों को कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से फोन करके टैक्स जमा कराने को कहा गया है। निगम के राजस्व उपायुक्त पीएन सन्खेरे ने बताया कि करदाता घर बैठे ऑनलाइन बकाया कर राशि जमा कर सकते हैं।

7 सम्भागीय अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

कर वसूली में पिछड़ने वाले अधिकारियों को नगर निगम प्रशासन ने नोटिस थमाया है। पिछले वर्ष की तुलना में 90% से कम वसूली करने वाले 7 संभागीय अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। संभागीय अधिकारी 04, 05, 09, 10, 12, 13, 16 को वसूली कम होने के कारण नोटिस जारी किया गया है। पिछले वर्ष की तुलना में 85% से कम वसूली करने वाले 15 कर संग्रहिताओं को भी नोटिस जारी किए गए हैं।

शिविरों का किया निरीक्षण

निगमायुक्त वानखेड़े ने वार्डों में आयोजित लाड़ली बहना योजना के शिविरों का भी निरीक्षण किया। वे गढ़ा, मानस भवन व अन्य स्थलों में आयोजित शिविरों में पहुंचे और ई-केवायसी अपडेट करने की प्रक्रिया को देखा।

अंतिम दो दिन करदाता से मिलेंगे निगम अधिकारी

संपत्ति कर, जल शुल्क और अन्य मदों से अर्जित टैक्स शहर के विकास के काम आता है। वित्तीय वर्ष के अंतिम दो दिन शेष हैं, ऐसे में हर करदाता से संपर्क करें। ये निर्देश नगर निगम आयुक्त स्वप्निल वानखड़े ने बुधवार को निगम के गढ़ा जोन कार्यालय के निरीक्षण के दौरान राजस्व अमले को दिए। नगर निगम अंतिम दो दिन तक राजस्व वसूली के लिए पूरी ताकत लगा रहा है।