
congress.jpg
जबलपुर. मप्र में भाजपा सरकार के खिलाफ जनआक्रोश दिख रहा है। यात्रा में लोग खुलकर अपनी पीड़ा व्यक्त कर रहे हैं। जन आक्रोश से भाजपा में कितना डर है, यह उनकी विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों की सूची बता रही है। यह बात जनआक्रोश यात्रा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस नेता अजय सिंह ने शुक्रवार को शहर भ्रमण के दौरान सभाओं में की। यात्रा केंट विधानसभा से शुरू हुई, जो पूर्व, उत्तर, विधानसभा का भ्रमण करने के बाद पश्चिम में नर्मदा महाआरती के साथ समाप्त हुई। राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने कहा कि शिवराज सरकार कुछ ही महीनों की मेहमान है। यात्रा को प्रदेश सह प्रभारी संजय कपूर, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक लखन घनघोरिया, तरुण भनोत, विनय सक्सेना ने भी सम्बोधित किया।
राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने कहा कि शिवराज सरकार कुछ ही महीनों की मेहमान है। भाजपा सरकार में शिक्षित युवा सबसे ज्यादा परेशान है। यात्रा को प्रदेश सह प्रभारी संजय कपूर, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक लखन घनघोरिया, तरुण भनोत, विनय सक्सेना ने भी सम्बोधित किया। केंट विधानसभा क्षेत्र की यात्रा में आलोक मिश्रा, अभिषेक चौकसे, डॉ. नीलेश जैन, प्रभारी सुनील जैन, विभाष जैन मौजूद थे। बाल कांग्रेस के शिशांत सिंह ठाकुर, अनुराग तिवारी, रघु तिवारी, जसवंत ठाकुर सहित अन्य सदस्यों ने यात्रा का स्वागत किया।
Updated on:
30 Sept 2023 12:36 pm
Published on:
30 Sept 2023 12:36 pm
