
rahul gandhi Congress Plenary Session live update
जबलपुर. हे भगवान किसी को एेसी सजा मत देना, राहुल जैसी जवानी, आडवाणी जैसा बुढ़ापा मत देना.... छत्तीसगढ़ से आए पद्मश्री डॉ.़ सुरेन्द्र दुबे ने चार पंक्तियों में राजनीति पर कटाक्ष किया तो श्रोताओं ने तालियों की गडग़ड़ाहट से उत्साह वर्धन किया। नव वर्ष की पूर्व संध्या पर हिन्दू उत्सव समिति के तत्वावधान में वंदेमातरत चौक सिविक सेंटर में हुए राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में कवियों ने वीर, हास्य रस की कविताओं से समा बांधा। कवियों ने एक से बढ़कर एक कविताओं का पाठ किया। जिससे श्रोता भाव विभोर होकर सुनने को मजबूर हो गए।
नमन करना या मत करना...- शहीदों की शहादत को कभी बदनाम मत करना...। इलाहाबाद उत्तर प्रदेश के अखिलेश द्विवेदी ने देश भक्ति की ये पंक्तियां सुनाई तो भारत माता के जयकारे लगे। जयपुर के कवि अब्दुल अय्यूब गौरी ने कौमी एकता का पैगाम दिया कि ये माना पंथ बदला है, मगर पुरखे नहीं बदले.़.। दिल्ली के कवि अनिल अग्रवंशी ने हास्य रचना लोग मुंह फेर के चल देते हैं... आवाज देकर बुलाना आदत है मेरी सुनाई तो खूब ठहाके लगे। बुलंदशहर के डॉ. अर्जुन सिसोदिया ने हो मजहब कोई भी सीने में हिन्दुस्तान रखते हैं एवं कानपुर के कवि हेमंत पांडेय ने भारत माता की जय रैलियों में नहीं, सीमाओं पर गाओ... सुनाकर राष्ट्रीयता प्रेरणा दी। इस मौके संयोजक शरद अग्रवाल, डॉ. शिवशंकर पटेल, राज सागरी, सुरेन्द्र सिंह पवार, निंरजन द्विवेदी, अखिलेश दीक्षित ने संस्कृति साधकों का सम्मान किया।
READ MORE -
Published on:
18 Mar 2018 04:23 pm

बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
