
rahul gandhi life security - spg news
जबलपुर. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जबलपुर आ रहे हैं। राहुल गांधी छह अक्टूबर को यहां आएंगे। यहां उनका रोड शो होगा। दौरे को लेकर राजनैतिक और प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं। राहुल गांधी के रोड शो के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने एसपीजी का दल बुधवार को शहर पहुंचा। एसपीजी के अधिकारियों ने आयुर्वेदिक कॉलेज मैदान पर बनाए जा रहे हेलीपैड को देखा।
राहुल गांधी के दौरे से पहले नौ सदस्यीय एसपीजी दल पहुंचा शहर
राहुल गांधी के होने वाले रोड शो के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने एसपीजी का नौ सदस्यीय दल बुधवार को शहर पहुंचा। अधिकारियों ने जिला प्रशासन, पुलिस अधिकारियों और कांग्रेस नेताओं के साथ एयरपोर्ट, ग्वारीघाट और रोड शो का रूट देखा। सुरक्षा की दृष्टि से कमानिया गेट और गोहलपुर के बीच घनी बसाहट वाले रास्ते पर एसपीजी की टीम ने सवाल उठाया। एसपीजी ने पूछा, कोई दूसरा वैकल्पिक मार्ग है क्या? शहर (जिला) कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश यादव, विधायक तरुण भानोत ने रूट से अवगत कराया।
रद्दी चौकी में सभा को नहीं दी अनुमति
एसपीजी के अधिकारियों ने राहुल गांधी की अब्दुल हमीद चौक पर होने वाली आमसभा की अनुमति देने से इनकार कर दिया। उनका कहना था, यहां पर पेट्रोल पम्प के अलावा हाइटेंशन लाइन भी है जिससे राहुल गांधी की जान को खतरा हो सकता है। इसलिए दूसरा स्थान चिह्नित करना होगा। शहर (जिला) कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश यादव ने बताया, इस सम्बंध में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर दूसरा विकल्प खोजा जाएगा। स्थिति का जायजा लेने और एसपी से चर्चा के बाद एसपीजी का दल लौट गया।
हेलीपैड भी देखा- एसपीजी के अधिकारियों ने आयुर्वेदिक कॉलेज मैदान पर बनाए जा रहे हेलीपैड को देखा। यहां से उमाघाट, रामपुर, गोरखपुर, शास्त्री ब्रिज, नगर निगम चौराहा, मालवीय चौक, कमानिया गेट, होते हुए रद्दी चौकी स्थित अब्दुल हमीद चौक पहुंचे।
Published on:
04 Oct 2018 10:33 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
