
Holi Special Train : होली(Holi 2025) पर्व पर रेल यात्रियों की संख्या बढ़ सकती है। सभी का सफर आसान बनाने के उद्देश्य से रेल प्रशासन ने दो और होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया है। ये अतिरिक्त ट्रेनें चर्लपल्ली-दानापुर और गोंदिया-छपरा के बीच चलाई जाएंगी। मालूम हो कि इसके पहले रेल प्रशासन ने होली पर पांच स्पेशल ट्रेनें(Holi Special Train) चलाने का निर्णय लिया था। जिनमें से कुछ ट्रेनें शुरू भी हो चुकी हैं। इस तरह होली पर रेल मंडल से कुल सात स्पेशल ट्रेनों का संचालन होगा।
चर्लपल्ली-दानापुर स्पेशल ट्रेन(Charlapalli-Danapur Route) 9 एवं 19 मार्च को चर्लपल्ली से दोपहर 15.10 बजे प्रस्थान करेगी। अगले दिन इटारसी सुबह 06.05 बजे, पिपरिया 07.02 बजे, नरसिंहपुर 08.00 बजे, मदन महल 09.50 बजे, कटनी 11.20 बजे, मैहर 12.20 बजे, सतना 13.00 बजे पहुंचकर, अन्य स्टेशनों से होते हुए रात्रि 23.55 बजे दानापुर पहुंचेगी।
इसी तरह दानापुर-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन 11 एवं 21 मार्च को दोपहर 15.15 बजे दानापुर से शुरू होगी। अगले दिन मध्य रात्रि 01.00 बजे सतना, मैहर 01.35 बजे, कटनी 02.45 बजे, मदन महल भोर 04.15 बजे, नरसिंहपुर 05.20 बजे, पिपरिया 07.40 बजे, इटारसी 09.30 बजे पहुंचकर, अन्य स्टेशनों से होते हुए रात्रि 23.45 बजे चर्लपल्ली पहुंचेगी। इन रूटों के यात्रियों को राहत मिल सकेगी।
गोंदिया-छपरा स्पेशल ट्रेन(Gondia-Chhapra Route) 11 मार्च को गोंदिया स्टेशन से सायं 17.00 बजे शुरू होगी। अगले दिन भोर 04.40 बजे कटनी, मैहर 06.38 बजे, सतना 07.10 बजे, प्रयागराज छिवकी 10.10 बजे पहुंचकर अन्य स्टेशनों से होते हुए रात 19.00 बजे छपरा पहुंचेगी। इसी तरह छपरा-गोंदिया स्पेशल ट्रेन 12 मार्च को छपरा से रात्रि 22.15 बजे शुरू होगी। अगले दिन भोर 04.00 बजे प्रयागराज छिवकी, सतना सुबह 08.45 बजे, मैहर 09.18 बजे, कटनी 10.10 बजे पहुंचकर अन्य स्टेशनों से होते हुए रात्रि 23.45 बजे गोंदिया स्टेशन पहुंचेगी।
Published on:
07 Mar 2025 10:38 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
