जबलपुर

monsoon : मानसून विदाई में भी जमकर बरसेगा, 54 इंच पहुंचा वर्षा का आंकड़ा- देखें वीडियो

मानसून विदाई में भी जमकर बरसेगा, 54 इंच पहुंचा वर्षा का आंकड़ा- देखें वीडियो  

less than 1 minute read
Sep 22, 2023
rain heavily even in the ends of monsoon - watch video

जबलपुर. सुबह से ही गुरुवार को काले घने बादल छाए, लेकिन बारिश के लिए शाम तक का इंतजार करना पड़ा। मौसम विभाग के मुताबिक ऐसा मौसम आने वाले दो से तीन दिन तक बना रहेगा। गुरुवार को दिन में 7 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस सीजन में वर्षा का आंकड़ा 54 इंच पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटों में जबलपुर सहित सम्भाग के जिलों में कई स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा के आसार हैं।

विदाई के पहले लौटते मानसून ने शहर को तरबतर करना शुरू कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसी के साथ जबलपुर सहित पूर्वी मध्यप्रदेश में बारिश करने वाली प्रणालियां मजबूती के साथ सक्रिय हो रही है। इसके असर से आज हल्की बारिश और 22 से 23 सितंबर तक जबलपुर सहित संभाग के जिलों में अच्छी बारिश होगी। यह मानसून का आखिरी दौर है। इसके बाद मानसून विदा हो जाएगा।

बरगी डैम: पांच गेट से छोड़ा जा रहा पानी
जलभराव क्षेत्र में हो रही बारिश से बरगी डैम में गुरुवार को भी पांच गेट से पानी छोड़ा जा रहा है। ऐसे में गौरीघाट सहित दूसरे नर्मदातटों पर जलस्तर बढ़ हुआ है। लोगों को तटों पर अलर्ट रहने के लिए कहा जा रहा है। मंगलवार तक डैम के तीन गेट खुले थे। बुधवार को दो और गेट खोले गए। बरगी डैम कंट्रोल रूम प्रबंधन के अनुसार बांध का जलस्तर अभी 422.90 मीटर है।

Published on:
22 Sept 2023 12:18 pm
Also Read
View All

अगली खबर