
rainfall alert : मौसम का मिजाज बदला-बदला दिख रहा है। कुछ दिन पहले सर्द हवा ने ठंड बढ़ा रखी थी। लेकिन, बादल छाने से एक सप्ताह से ठंड का असर कम हुआ है। हालांकि, कोहरा रोजाना छा रहा है। गुरुवार को बादल छाने से पारा सामान्य से 4 डिग्री ऊपर चला गया। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसकी वजह से आगामी दो दिन तक जबलपुर सहित सभाग के जिलों में बादल, बारिश के आसार हैं। कुछ जगह ओलावृष्टि भी हो सकती है।
गुरुवार को भी रात का न्यूनतम तापमान हल्का बढ़ा। बुधवार को न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री था। यह गुरुवार को 13.8 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से चार डिग्री अधिक था। नमी के चलते सुबह हल्का कोहरा पड़ा। दिन में भी अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई। यह 27.4 डिग्री से बढ़ कर 29.1 डिग्री दर्ज किया गया। यह भी सामान्य से चार डिग्री अधिक था।
मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल दक्षिण पूर्वी हवा चल रही है। इसकी एंट्री अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से हो रही है, जो अपने साथ नमी लेकर आ रही है। इसी बीच एक नया सिस्टम एक्टिव हो रहा है। इसके चलते 29 दिसंबर तक जबलपुर सभाग के जिलों में बारिश होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। जबलपुर जिले में ओलावृष्टि भी हो सकती है। शुक्रवार, शनिवार, रविवार को गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।
Updated on:
27 Dec 2024 03:03 pm
Published on:
27 Dec 2024 02:59 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
