5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रक्षाबंधन की खूबसूरत डे्रस, इंडो वेस्टर्न क्रॉप टॉप विद् स्कर्ट से दिखें ब्यूटीफुल

रक्षाबंधन की खूबसूरत डे्रस, इंडो वेस्टर्न क्रॉप टॉप विद् स्कर्ट से दिखें ब्यूटीफुल

less than 1 minute read
Google source verification
beautiful dress

Raksha Bandhan beautiful dress

जबलपुर। भाई-बहन के प्यार का त्योहार करीब है। ऐसे में सबसे ज्यादा बहनों की तैयारियां हो रही हैं। राखी से लेकर अपने प्यारे भाई के लिए गिफ्ट तक की खरीदारी हो चुकी है। फैशन के रंग में रंगने के लिए भी तरह-तरह के ड्रेसेज खरीद लिए गए हैं। इस बार सिटी गल्र्स द्वारा इंडो वेस्टर्न आउटफिट्स पर अधिक फोकस किया जा रहा है। जो ट्रेडिशनल के साथ ट्रेंडी भी होगा।

रक्षाबंधन के लिए सिटी गल्र्स ने सिलेक्ट की ड्रेसेज, ट्रेडिशनल के साथ ट्रेंडी होगा अंदाज

स्पेशल प्रिंट्स की डिमांड
ट्रेडिशनल ड्रेस में गल्र्स द्वारा लहंगे और लॉन्ग स्कर्ट क्रॉप टॉप के साथ कैरी किए जाएंगे। इनमें बाघ प्रिंट, कलमकारी व अन्य प्रिंट्स में फैशन के टे्रंड्स नजर आएंगे।

ट्रेडिशनल के साथ मॉर्डन स्टाइल
ट्रेडिशनल लहंगे के साथ मॉडर्न स्टाइल में आ रहे टॉप बेस्ट सजेशन साबित हो रहे हैं। ऑफ शोल्डर टॉप बॉटम के साथ इन दिनों सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। लहंगे और स्कर्ट के साथ सुविधा के अनुसार कुछ साइड दुपट्टा लेना और नहीं लेना भी पसंद कर रहे हैं।

ज्वेलरी भी ऑक्सीडाइज्ड
ड्रेसेज के अकॉर्डिंग ज्वैलरी में ट्रेडिशनल के साथ पर्ल, कुंदन और जावेरी की पसंद की जा रही है। इसके लिए ओवरसाइज झुमके भी सिटी गल्र्स पहनने की तैयारी में हैं। मानसून को देखते हुए चटख रंगों का असर हर आउटफिट्स पर पड़ेगा।