18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रामनवमी को  मां राजराजेश्वरी बन गईं राम

झोतेश्वर स्थित मंदिर में रामनवमी को मां का राम रूप में शृंगार

2 min read
Google source verification
ramnavmi

ramnavmi

नरसिंहपुर. परमहंसी गंगा आश्रम में विराजमान भगवती राजराजेश्वरी देवी का नवरात्र पर हर दिन भव्य शृंगार का सिलसिला जारी रहा। शनिवार को रामनवमी के अवसर पर त्रिपुर सुंदरी राजराजेश्वरी देवी की प्रतिमा को भगवान राम के रूप में सजाया गया। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के रूप में भगवती का भव्य शृंगार देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे।

रामदरबार मे जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया
स्थानीय भगतराम चौराहा स्थित श्रीदेव ब्रह्मचारी रामचंद मंदिर में शनिवार को दोपहर के समय भगवान राम का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ श्रद्धालुओं द्वारा मनाया गया। यहां पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने महाआरती के जरीए भगवान राम का अर्चन किया। रामनवमी पर रामदरबार में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भगवान की आराधना करके भोग अर्पित करते रहे। शाम के समय दण्डी स्वामी सदानंद सरस्वती राम दरबार में पहुंचे और भक्तों को रामनवमी पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की महिमा पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर उपस्थित भक्तो ने दण्डी स्वामी का पुष्प मालाओं से अभिनंदन किया। इसके बाद महाप्रसाद का वितरण मंदिर प्रांगण में किया गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं के जय श्रीराम के जयघोष से मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा।

यहां भी उत्सव सा माहौल
साहू समाज के राम मंदिर में भी भक्तों ने उपस्थित होकर भगवान राम की आराधना की। यहां भी बैठकी से भक्तिमय माहौल में लोगों ने मां अंबे और राम दरबार का पूजन-अर्चन किया। साथ ही हर दिन भजन मंडली द्वारा भजनों की प्रस्तुति सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। हर दिन देवी गीतों से मां भगवती का अर्चन किया।

मानेगांव तिराहे पर दर्शन करने उमड़े श्रद्धालु
मानेगांव तिराहे के पास माता महाकाली और जवारे की स्थापना की गई है। यहां पर प्रतिदिन भक्तों के माध्यम से कीर्तन कार्यक्रम चल रहा है। वहीं आस पास के भक्तगण दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। यहां पर विराजमान भगवती का विसर्जन करने के लिए रविवार को शोभायात्रा निकाली जाएगी।