17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऐसे हैं ब्रिटिश लाइब्रेरी में रखे ‘रामायण’ चित्र, हर एक दृश्य अंकित

चित्रों की श्रृंखला में उत्तर प्रदेश के गांवों में गुप्त वंश के मंदिरों के चित्रों को शामिल किया गया है।

2 min read
Google source verification

image

Abha Sen

Dec 15, 2016

ramayan

ramayan

जबलपुर। ब्रिटेन की लाइब्रेरी और थाईलेंड के राजमहल की दीवारों पर लगे रामायण के चित्रों का दीदार होगा। यही नहीं रामायण से जुड़ीं देश-दुनिया की और भी कईं कलाकृतियों के दीदार यहीं संस्कारधानी में किए जा सकेंगे। यह सब 18 दिसंबर से मानस भवन में वल्र्ड रामायण कांफ्रेस के अंतर्गत लगाई जा रही इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र्र नई दिल्ली की प्रदर्शनी में मिल सकेगा।

ramayan

तीन ट्रक भरकर आईं कलाकृतियां
नई दिल्ली से तीन ट्रक भरकर प्रदर्शनी के चित्र व कलाकृतियां बुधवार को मानस भवन लाईं गईं। इसमें पाषाण कला, थाईलैंड के राज महल की दीवारों पर रामायण चित्रों की प्रति, जम्मू के प्राचीन श्रीराम मंदिर की दीवारों के चित्र, देहरादुन के गुरु राम राय गुरुद्वारा में 17 वीं शताब्दी के रामायण चित्र आदि हैं। राष्ट्रीय कला केन्द्र नई दिल्ली के प्रो वीरेन्द्र बंग्रू ने बताया कि चित्रों की श्रृंखला में उत्तर प्रदेश के गांवों में गुप्त वंश के मंदिरों के चित्रों को शामिल किया गया है।

ramayan

डॉक्युमेंट्री फिल्म
आयोजन सचिव डॉ. अखिलेश गुमास्ता ने बताया कि प्रदर्शनी में जहां-जहां पांव पड़े रघुवर के... की डाक्यूमेंट्री फिल्म चलती रहेगी। प्रदर्शनी प्रभारी विनोद दुबे ने बताया कि स्थानीय कलाकारों की 108 पेंटिंग्स भी रहेंगी।

ये भी पढ़ें

image