
rameshwaram mahadev
जबलपुर। अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण निर्विघ्न संपन्न हो, भारत को उनके आराध्य का भव्य मंदिर में देखना हर भारतीय का सपना है। सदियों के बाद अब ये अवसर आया है जब मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान का भव्य मंदिर निर्माण की ओर है। ये बात स्वामी गिरिशानंद सरस्वती महाराज ने बुधवार को साकेत धाम ग्वारीघाट में रामेश्वरम महादेव के विशेष पूजन के अवसर पर कहीं। साकेत धाम के संस्थापक स्वामी गिरिशानंद सरस्वती महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरि महाराज, स्वामी पगलानंद महाराज द्वारा रामेश्वरम महादेव का पूजन किया गया साथ ही भगवान को दो क्विंटल आम का भोग लगाकर आरती की गई।
महामंडलेश्वर अखिलेश्वरानंद गिरि महाराज ने कहा कि राम मंदिर निर्माण यानि स्वर्णिम भारत का परिकल्पना का साकार होना है। ये केवल मंदिर नहीं अपितु भारतवंशियों की आत्मा से जुड़ा एक स्वप्न है जो जल्द पूरा होने जा रहा है। अखिलेश्वरानंद गिरि महाराज ने नर्मदा को निर्मल रखने का संकल्प भी कराया।
डॉक्टर जितेन्द्र जामदार ने अयोध्या राम मंदिर से जुड़ी ऐतिहासिक उपलब्धियों व भारत की संस्कृति पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस मौके पर अशोक रंगा, एसडीएम गोरखपुर आशीष पांडे, उद्योगपति कैलाश गुप्ता, नीरज पटेरिया समेत अन्य लोग मौजूद थे।
Published on:
10 Jun 2020 04:18 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
