
Rani Durgavati University
जबलपुर. रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में अधिक मांग वाले विषयों की सीटें बढ़ाई जाएंगी, जिससे कोई भी छात्र प्रवेश से वंचित नहीं रहे। इसके लिए संकायाध्यक्षों से पाठ्यक्रम की जानकारी और छात्रों के पिछले वर्षों के दौरान अब तक प्रवेश लेने वाले छात्रों की रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है। बीएसएसी, एग्रीकल्चर, बीए, बीए मॉस कम्यूनिकेशन, लाइब्रेरी साइंस, फार्मेसी जैसे विषयों की सीटों में इजाफा होने की सम्भावना है।
अप्रेल में लोकसभा चुनाव के कारण विश्वविद्यालय प्रशासन ने मई से प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके लिए सीटों का आकलन कराया जा रहा है। विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों को मिलाकर दो हजार सीटों पर ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया आयोजित की जाती है। इसके लिए प्रवेश समिति को दायित्व सौंपे जा रहे हैं।
ऐसे विषयों की जानकारी एकत्र करा रहे हैँ, जिनमें सीटों को बढ़ाया जा सके। सभी संकायाध्यक्षों से जानकारी मांगी गई है। मई से प्रवेश प्रक्रिया आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।
- प्रोफेसर शैलेष चौबे, प्रवेश प्रभारी रादुविवि
Updated on:
03 Apr 2024 05:27 pm
Published on:
03 Apr 2024 05:26 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
