
CRIME
जबलपुर. जिले के पांच थाना क्षेत्र में सोमवार रात बलात्कार के पांच मामले दर्ज कराए गए। बरेला में एक ढोंगी बाबा ने झाड़-फूंक का झांसा देकर महिला से बलात्कार किया। तिलवारा स्थित कोकिला होटल में युवती से दुराचार की वारदात हुई। भेड़ाघाट में शोहदे ने धमकी देकर युवती की अस्मत लूटी। एक थाना क्षेत्र में बालिका के साथ दुराचार हुआ। एक थाने में रिश्तेदार के खिलाफ दुराचार का प्रकरण दर्ज किया गया।
वैन में दुराचार
बरेला पुलिस ने बताया कि 32 वर्षीय महिला लम्बे समय से बीमार थी। परिजन ने झाड़- फूंक के लिए मुकेश यादव नाम के कथित बाबा को बुलाया। उसने श्मशानघाट में महिला का उतारा करने को कहा। 14 मार्च को वैन से मुकेश सभी को नहर के पास ले गया। वहां महिला को परिजन से झाडिय़ों में ले गया और अश्लील हरकतें की। उसके बाद साया होने की बात कहकर फिर से उतारा करने की बात कही और महिला को वैन से श्मशानघाट के पास ले गया। वहां चालक को दूर भेजकर मुकेश ने वैन में ही महिला को हवस का शिकार बनाया।
कोकिला होटल में लूटी अस्मत
तिलवारा पुलिस ने बताया कि 27 वर्षीय युवती की किराना दुकान संचालक निखिल केशरवानी उर्फ उमेश से पहचान थी। निखिल ने युवती को कुछ समय पहले मोबाइल फोन दिया था। उससे दोनों की बातचीत होने लगी। 17 फरवरी को घूमने की बात कहकर निखिल अपनी कार से युवती को तिलवारा स्थित कोकिला होटल ले गया। वहां कमरा किराए पर लेकर युवती से दुराचार किया। जबकि, भेड़ाघाट में सारांश ढिमाले ने 24 वर्षीय युवती को मिलने के लिए बुलाया और धमकी देकर बलात्कार किया।
बालिका और रिश्तेदार से वारदात
शहर के ही एक थाना क्षेत्र में इजहारुद्दीन नाम के शोहदे ने सात साल की बालिका के साथ दुष्कृत्य किया। एक अन्य थाने में अमजद नाम के शोहद पर लम्बे समय से एक युवती से दुराचार करने की एफआइआर दर्ज की गई। जबकि, एक थाना क्षेत्र में 28 वर्षीय महिला से रिमझिम मराठा ने छेड़छाड़ की।
Published on:
16 Mar 2021 08:28 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
