
RDVV
जबलपुर। सेना में जाने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में एनसीसी यूनिट की शुरुआत होगी। इसके लिए लम्बे समय से कवायद की जा रही थी। एनसीसी हेडक्वॉटर ने विश्वविद्यालय में एनसीसी शुरू करने की अनुमति प्रदान करने के साथ ही 50 वैकेंसी भी रिलीज कर दी है। विश्वविद्यालय ने एएनओ की नियुक्ति कर दी है। एएनओ और एनसीसी यूनिट के अधिकारियों की देखरेख में एनसीसी से जुड़ी समस्त गतिविधियां होंगी।
1 एमपी आर्टी के रूप में करेगी काम
विश्वविद्यालय में शुरू की गई एनसीसी की यूनिट-1 एमपी आर्टी रेजी एनसीसी के नाम से संचालित होगी। सैन्य जवानों की मौजूदगी में टीम का चयन किया जा रहा है। छात्रों की 800 मीटर की दौड़, पुलअप, थिनअप, फिजिकल फिटनिस के साथ लिखित परीक्षा के माध्यम से सिलेक्शन किया जा रहा है। एनसीसी के सी सर्टिफिकेट की देशभर में वैल्यू है। इसके माध्यम से कई परीक्षाओं में सीधे एंट्री मिलती है। सैन्य क्षेत्र में कॅरियर बनाने के साथ ही अन्य भर्ती परीक्षाओं में भी सी सर्टिफिकेट को मान्य किया गया है। ऐसे युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में अंकों का वेटेज दिया जाता है। रिर्टन एग्जाम से भी रिलेक्सेशन जैसे प्रावधान राज्यों द्वारा किए गए हैं।
ये होगा फायदा
- सरकारी नौकरियों में प्राथमिकता
- सीधे एसएसबी इंटरव्यू में शामिल होने का मौका
- एनडीए और सीडीएस परीक्षाओं में विशेष छूट
- भारतीय सेना में ऑफिसर बनने का मौका
- सेना, नौसेना और वायु सेना की भर्तियों में छूट
एनसीसी मुख्यालय ने अनुमति प्रदान कर दी है। सैन्य क्षेत्र में जाने के इच्छुक विश्वविद्यालय के युवाओं को इसका लाभ मिल सकेगा। इसी सत्र से शुरुआत कर दी गई है। विवि छात्रों की भर्ती प्रक्रिया करा रहा है।
प्रोफेसर कपिलदेव मिश्र, कुलपति रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय ं
Published on:
27 Oct 2023, 6:23 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.