28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चक्रवात ‘बुलबुल’ की दस्तक से फिर करवट लेगा मौसम, पड़ेगी कड़ाके की ठंड

बादलों के मंडराने से तापमान अभी सामान्य से ऊपर

less than 1 minute read
Google source verification
Gujarat Maha Cyclone: Indian Navy ने भी दिखाई तैयारी, 4 Ships तैनात

Gujarat Maha Cyclone: Indian Navy ने भी दिखाई तैयारी, 4 Ships तैनात

जबलपुर . शहर के ऊपर लगातार मंडरा रहे काले बादलों से पारा नीचे नहीं आ रहा है। अधिकतम तापमान सामान्य के करीब बराबर बना हुआ है। वहीं, शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया। अरब सागर की ओर से आ रही हवा के कारण भी दिन में गर्मी रही। बार-बार दस्तक दे रहे चक्रवाती तूफानों और हवा के असर से काले बादल लगातार बने हुए हैं। आसमान साफ नहीं होने से ठंड जोर पकड़ नहीं पा रही है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के बाद कुछ दिनों में मौसम सर्द होने का अनुमान है। बंगाल की खाड़ी में चक्रवात 'बुलबुलÓ की दस्तक से मौसम के फिर करवट लेने की संभावना है। ठंड के असर को लेकर अब मौसम वैज्ञानिकों की नजर भी बुलबुल के प्रभाव पर टिक गई है।

अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। आद्र्रता सुबह के समय 70 प्रतिशत और शाम को 68 प्रतिशत थीं। पश्चिमी हवा 2-3 किमी प्रतिघंटा की गति से चली। शनिवार को मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केन्द्र में वैज्ञानिक सहायक देवेन्द्र कुमार तिवारी के अनुसार बादल बने रहने के कारण तापमान करीब स्थिर बना हुआ है। उत्तर भारत में अच्छी बर्फबारी हुई है। इसका असर अगले सप्ताह तक शहर के मौसम में पड़ेगा। बंगाल की खाड़ी में एक नया चक्रवाती तूफान बन रहा है। इसका प्रदेश में असर आने वाले दो-तीन दिन में पता चलेगा। चक्रवाती तूफान के प्रभाव से मौसम में संभावित परिवर्तन का अनुमान लगाया जा सकेगा।

Story Loader