
Red zone jabalpur
जबलपुर । शहर की सड़कों में यातायात बाधित न हो जिसके चलते अतिक्रमण पर नकेल कसने नगर निगम ने रेड जोन की योजना बनाई थी। इस योजना के तहत शहर के कई स्थानों को रेड जोन दायरे में लाया गया। रेड जोन यानी व्यापार के लिए प्रतिबंधित क्षेत्र। हालांकि निगम की यह योजना चेतावनी बोर्ड तक ही सिमटकर रह गई है। आलम यह है कि रेड जोन के परिक्षेत्र में अतिक्रमणकारी बेखौफ व्यवसाय कर रहे है।
रेड जोन घोषित हुए क्षेत्रों में धड़ल्ले से व्यापार किया जा रहा है। मनमानी करने वालों की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिस पर जिम्मेदारों का ध्यान नहीं जा रहा है। रेड जोन में कब्जा कर व्यापार करने वालों की वजह से रोजाना जाम के हालात निर्मित हो रहे हैं।
कार्रवाई में खानापूर्ति
नगर निगम द्वारा रेड जोन पर व्यापार करने वालों पर कार्रवाई में अनदेखी की जा रही है। जिम्मेदारों की ओर से सख्त कार्रवाई के बजाए खानापूिर्त की जाती है। जबकि रेड जोन के स्थल पर व्यापार करना प्रतिबंधित किया गया है। उक्त स्थान पर यदि कोई व्यापार करता है तो उसपर पांच हजार रुपए का जुर्माना या ६ माह के कारावास का प्रावधान है।
ये हैं हालात
गोरखपुर - छोटी लाइन स्थित नगर निगम का सम्भागीय कार्यालय। कार्यालय परिसर में ही सड़क की तरफ रेड जोन का बोर्ड लगा है। यह क्षेत्र व्यवसाय करने के लिए प्रतिबंधित है। बावजूद इसके सड़क पर कब्जेधारी मनमानी कर रहे हैं।
रानीताल - रानीताल चौराहे के पास रेड जोन बनाया गया है। राइट टाउन गेट नंबर दो से रानीताल का मार्ग रेड जोन के रूप में चिंहित है। हालांकि यहां पर सुबह से ठेले जम जाते हैं। शाम के वक्त यहां चौपाटी जैसा नजारा हो जाता है।
सिविक सेंटर - सिविक सेंटर के चारों दिशाओं में रेड जोन घोषित किया गया है। आलम यह है कि यहां चेतावनी बोर्ड के नीचे ही व्यापार किया जा रहा है। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि नियम तोडऩे वाले बेखौफ है।
होसाइंस रोड - होमसाइंस रोड, यहां कॉलेज और चौराहे के पास रेड जोन का बोर्ड लगाया गया है। बावजूद इसके यहां पर अतिक्रमण कर व्यापार किया जा रहा है। जिसके चलते इस मार्ग पर हमेशा जाम की समस्या बनी रहती है।
भवरताल - रसल चौक से भवरताल मार्ग। रानी दुर्गावती संग्रालय के पास रेड जोन चिंहित किया गया है। इस स्थल पर चाय व मोटर मैकेनिक की दुकानें खुल गई है। प्रतिबंधित क्षेत्र में मनमानी करने वालों पर कार्रवाई नहीं की जा रही है।
पुराना बस स्टैंड - पुरान बस स्टैंड से शास्त्री ब्रिज मार्ग। इस जगह को भी रेड जोन बनाया गया है। पेट्रोल पंप के पहले तिराहे के समीप खाद्य सामग्री बेचने वालों का सड़क पर कब्जा है। जिससे राहगीरों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
यहां भी व्यापार करना प्रतिबंधित
पिसनहारी की मढिय़ा से मेडिकल रोड ,पंडा की मढिया से आनन्द कुंज, गुलौआ , बड़ा फुहारा के चारों तरह , खोवा मंडी, गढ़ा, गोहलपुर तिराहा , दीनदयाल चौक , मालवीय चौक मार्ग आदि क्षेत्र में रेड जोन का स्थान चिंहित किया गया है।
यह कहना है इनका
रेड जोन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। पूर्व में हुई कार्रवाई के दौरान पान के पटरे,सब्जी के ठेले जब्त कर जुर्माना की कार्रवाई की गई थी।
नरेन्द्र कुशवाहा , रेड जोन प्रभारी,नगर निगम
Published on:
21 Jan 2019 06:55 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
