6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Research: सुरीला है धड़कनों का संगीत

मेडिकल विवि के कुलपति कार्डियोलॉजिस्ट  डॉ. आरएस शर्मा ने की दिल की संगीतमय धुनों पर रिसर्च 
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Lali Kosta

•

Updated: 14 Mar 2016, 10:33 AM IST

Research: is tuneful musical beats

Research: is tuneful musical beats


नेहा सेन @ जबलपुर। क्या आपने कभी दिल की धड़कनों को महसूस करने की कोशिश की है। यदि नहीं तो हम आपको बता दें कि दिल की घड़कनें बेहद संगीतमय होती हैं, इन्हें सुनकर वैसा ही अहसास होता है जैसे आप कोई मद्धम संगीत सुनते वक्त करते हैं। यह बात मेडिकल कुलपति कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. आरएस शर्मा की रिसर्च में साबित हो चुकी है। दरअसल उन्होंने दिल की धड़कनों पर रिसर्च कर यह साबित कर दिया है कि दिल की धड़कनें बेहद अच्छे संगीत से लयबद्ध होती हैं। इससे यह कहना गलत नहीं होगा कि दिल में भी गिटार बजती है।

मेडिटेशन के लिए बेस्ट
डॉ. शर्मा ने बताया कि दिल की धड़कनों को सुनना भी संगीतमय होता है, जो कई बीमारियों को रोकने में भी मददगार होती है। वे कहते हैं बदलती लाइफ स्टाइल के चक्कर में लोगों में आए दिन टेंशन और स्ट्रेस भी देखा जा रहा है। एेसे में दिल की धड़कनों पर की गई यह रिसर्च स्ट्रेस और टेंशन के साथ ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में फायदेमंद होगी। वे कहते हैं दरअसल इसे एक म्यूजिकल ट्रीटमेंट का नाम भी दिया जा सकता है।

Research: is tuneful music of heartbeat

कुछ एेसी होती है प्रक्रिया
- हवादार कमरे में बैठकर योग के आसन के लिए तैयार होना।
- पांच बार आलोम-विलोम की प्रक्रिया को दोहराना पड़ेगा।
- बांयी ओर स्टेथोस्कोप का डायफ्रॉम स्टिकिंग प्लास्टर की मदद से लगाना होगा।
- सामान्य गति में ली जाने वाली सांसों के साथ दिल की धड़कनों को सुनकर ध्यान लगाएं।
- इसके बाद ध्यान और धड़कनों की आवाज बेहद मधुर लगती है।
- मेडिटेशन के बाहर आते वक्त करीब 30 मिनट पहले स्टेथोस्कोप निकालना भी जरूरी होता है।

खुद कर सकते हैं उपयोग
स्टेथोस्कोप का उपयोग दिल की मधुर ध्वनि को सुनना सभी के लिए आसान हो सकता है। डॉ. शर्मा कहते हैं कि दिल की धड़कनों का संगीत सुनने के लिए स्टेथोस्कोप का सही जगह फिट किया जाना जरूरी है, क्योंकि दिल की धड़कन नीचे तरफ की ओर अधिक संगीतमय होती हैं। एेसे में लोग डॉक्टर्स से कन्सल्ट करके ही इस प्रक्रिया को कर सकते हैं।