9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला शक्तियों का किया सम्मान

अंतर्राष्टीय महिला दिवस पर हुए विविध कार्यक्रम, महिलाओं की पहुँच से कोई भी क्षेत्र अछूता नहीं
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Mayank Kumar Sahu

•

Updated: 8 Mar 2024, 10:23 PM IST

mahila.jpg

जबलपुर. अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला दिवस पर शहर में विविध आयोजन हुए। इस दौरान शिक्षण संस्थानों, रेल कार्यालय में महिलाओं का सम्मान किया गया। महिला स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन श्री गुरु तेग बहादुर खालसा महाविद्यालय किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य, डॉ. आरएस चंडोक ने की। मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. गरिमा तिवारी शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय प्राचार्य ने कहा कि हमारी संस्कृति में मातृशक्ति हर रूप में पूज्नीय एवं वंदनीय रही है। हमारी सनातन परंपरा भी इस बात का प्रमाण देती है, जहाँ मैत्रेयी, अनसुइया जैसी विदुषी महिलाओं ने अपनी बुद्धि एवं विद्वता का परिचय दिया। वही रानी दुर्गावती, लक्ष्मीबाई एवं अहिल्याबाई होल्कर जैसी सशक्त महिलाओं ने दुश्मनों को अपनी ताकत का लोहा मनवाया है।

आज के समाज में महिलाओं की पहुँच से कोई भी क्षेत्र अछूता नहीं है। महान वैज्ञानिक से लेकर ग्रामीण सरपंच तक हर क्षेत्र में महिलायें अग्रणी भूमिका निभा रही है। मुख्य वक्ता डॉ. गरिमा ने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने हेतु प्रेरित किया एवं कहा कि महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में हमेशा सशक्त रहना चाहिए। तभी वह एक उत्तम समाज का प्रतिनिधित्व कर सकती है। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. शशि दुबे ने किया। म विद्यार्थियों ने योगा की सुदंर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में शिखा पराशर, डॉ. मनीष शाह, डॉ. शिवमणि मिश्रा, डॉ. अंजु पाठक, प्रकृति बिस्वास, डॉ. विपिन राय, डॉ. संध्या कोष्टा, डॉ. आरती शुक्ला, डॉ. रोहित वर्मा, जी.एस. वालिया, डॉ. विमल शुक्ला, रत्नेश नामदेव, संजय गुप्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. हर्षिता एवं अमर