9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मप्र स्थापना दिवस पर लाडली लक्ष्मी को समर्पित हुई सड़क और वाटिका

मप्र स्थापना दिवस पर लाडली लक्ष्मी को समर्पित हुई सड़क और वाटिका  

2 min read
Google source verification
Ladli Laxmi on MP Foundation Day

Ladli Laxmi on MP Foundation Day

जबलपुर। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर एक नवम्बर से सात नवम्बर तक आयोजित की जा रही गतिविधियों के अंतर्गत आज दूसरे दिन सांसद राकेश सिंह ने दमोहनाका-दीनदयाल चौक मार्ग पर शिवनगर के समीप लाडली लक्ष्मी वाटिका का लोकार्पण किया । इस अवसर पर नगर निगम के अध्यक्ष श्री रिकुंज विज, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष कमलेश अग्रवाल, कलेक्टर डॉ इलैयाराजा राजा टी एवं नगर निगम आयुक्त आशीष वशिष्ठ भी मौजूद थे । लोकार्पण समारोह में सांसद सिंह ने सभी जनप्रतिनिधियों के साथ लाडली लक्ष्मी वाटिका में पौधारोपण भी किया ।

लिंक रोड को दिया लाडली लक्ष्मी पथ का नाम
एक अन्य आयोजन में मदन महल रेल स्टेशन से कछपुरा लिंक रोड पर लाडली लक्ष्मी पथ का लोकार्पण हुआ । इस अवसर पर राज्यसभा सदस्य सुमित्रा वाल्मीकि, पार्षद श्रीमती अंशुल राघवेंद्र यादव एवं प्रतिभा विद्येश भापकर, जिला कार्यक्रम अधिकारी एम एल मेहरा भी मौजूद थे। लाडली लक्ष्मी पथ के लोकार्पण समारोह का शुभारम्भ मध्यप्रदेश गान के साथ हुआ । इस अवसर पर संभागीय बाल भवन के बच्चों एवं सेंट नार्बर्ट स्कूल की छात्राओं द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान पर केंद्रित नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई । समारोह को सांसद राकेश सिंह एवं राज्य सभा सदस्य सुमित्रा वाल्मीकि ने सबोंधित भी किया । इस अवसर पर कछपुरा लिंक रोड पर उद्यान के विकास तथा पौधे लगाने एवं उनकी सुरक्षा का जिम्मेदारी का निर्वाह करने वाले वॉक एंड क्लीन संस्था के सदस्यों का सम्मान सांसद ने किया। लाडली लक्ष्मी पथ के लोकार्पण समारोह के समापन पर संभागीय बाल भवन के बाल कलाकारों ने लाडली लक्ष्मी गान प्रस्तुत किया । लोकार्पण समारोह के मौके पर लाडली लक्ष्मी पथ को रंगोली से सजाया गया था ।