
Mohan Bhagwat
जबलपुर. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत सोमवार को जबलपुर पहुंचे। इससे पहले मंडला में नर्मदा पूजन किया और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि हमारा आचरण हमारी पहचान है। मन, वचन और कर्म में समन्वय होना चाहिए। सारे विश्व के साथ मिलकर चलने की भारत की प्राचीन परंपरा रही है।
मंडला में नर्मदा पूजन किया
नागरिक अनुशासन का पालन भी देशभक्ति है
उन्होंने कहा कि देश की स्वाधीनता के लिए हमारे पूर्वजों ने बहुत संघर्ष किया, बलिदान दिए। आज हम स्वाधीन हैं। स्वाधीन राष्ट्र में समय पालन व्यवस्था, नागरिक अनुशासन का पालन भी एक प्रकार की देशभक्ति है। अपने आचरण एवं संवाद के द्वारा सारे समाज में इन गुणों को स्थापित करना है। संघ प्रमुख केशव कुटी जबलपुर में ठहरे और सामाजिक क्षेत्र में अलग-अलग विधाओं में काम रहे लोगों से भेंट किया। उनके साथ संघ के पूर्व सरकार्यवाह भैया जी जोशी भी आए हैं।
छत्तीसगढ़ से आए मध्यप्रदेश
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ महाकौशल प्रांत प्रचार विभाग के अनुसार संघ प्रमुख बिलासपुर छत्तीसगढ़ से मंडला पहुंचे थे। वहां कुछ समय विश्राम के बाद मंडला से रवाना हुए। संघ प्रमुख जबलपुर से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।
Updated on:
02 Apr 2024 05:25 pm
Published on:
02 Apr 2024 12:20 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
