15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मप्र: यहां मिला लाखों लीटर खाने का तेल, जमाखोरी ने कर दिया महंगा

मप्र: यहां मिला लाखों लीटर खाने का तेल, जमाखोरी ने कर दिया महंगा  

2 min read
Google source verification
oil.png

edible oil rate in hindi

जबलपुर। विजय नगर और चंडालभाटा में तेल गोदामों में स्टॉक से अधिक खाद्य तेल के भंडारण के मामले में खाद्य एवं आपूर्ति कार्यालय प्रकरण तैयार कर कलेक्टर कोर्ट में प्रस्तुत कर रहा है। शुक्रवार को कार्यालय ने सभी कारोबारियों के लाइसेंस से लेकर भंडारण क्षमता का आंकलन किया।

जमाखोरी का मामला - जिले में 20 से ज्यादा थोक कारोबारी
स्टॉक से ज्यादा था तेल, कार्रवाई के लिए दूसरे गोदामों की भी बनी सूची

खाद्य तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। यह 165 रुपए से 200 रुपए तक हो गई हैं। जबकि आपूर्ति पर्याप्त मात्रा में हो रही है। फिर भी दामों में कमी नहीं आ रही है। राज्य शासन ने स्टॉक की जांच के निर्देश जिलों को दिए थे। इसी आधार पर कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी. ने जिला खाद्य एवं आपूर्ति कार्यालय और खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम बनाकर इसकी जांच के लिए कहा था। गुरुवार को तीन थोक व्यापारियों के गोदाम से 2 करोड़ 61 लाख रुपए का तेल जब्त किया गया है।

यह है नियम
आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत थोक एवं फुटकर कारोबारियों के लिए उनके गोदामों में तेल के स्टॉक की क्षमता तय है। कनिष्ट आपूर्ति अधिकारी सुधीर दुबे ने बताया कि थोक कारोबारी अपने गोदामों मं 500 ङ्क्षक्वटल तक तेल रख सकते हैं। वहीं फुटकर कारोबारियों की सीमा 30 ङ्क्षक्वटल की है। जिन थोक कारोबारियों के यहां जांच की गई, वहां तय स्टॉक से अधिक तेल मिला है। यहां कुल एक लाख 72 हजार लीटर से ज्यादा तेल मिला था। इसका प्रकरण तैयार किया जा रहा है। जल्द ही इन कारोबारियों का प्रकरण कलेक्टर कोर्ट में पेश किया जाएगा।

लाइसेंस के आधार पर जांच
जिला खाद्य एवं आपूर्ति कार्यालय थोक तेल कारोबारियों के लाइसेंस के आधार पर जांच कर रहा है। कारोबारियों की संख्या 2 हो कि ज्यादातर गोदाम अधारताल तहसील के अंतर्गत आनेवाले क्षेत्रों में हैं। खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने जब्त किए गए तेल के सेम्पल भी लिए हैं। उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।