20 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंटर कॉलेज प्रतियोगिता में भिड़े दो कॉलेज

सहभागिता नियमों पर तनातनी, कहा गया कि छात्रा तीन बार राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सेदारी कर चुकी है, इसलिए उसे शामिल नहीं किया जाना चाहिए था

less than 1 minute read
Google source verification

image

Prem Shankar Tiwari

Sep 29, 2016

last chance to pay CLC, college fee, education, pa

last chance to pay CLC, college fee, education, patrika hindi news, mp news in hindi, sagar

जबलपुर। इंटर कॉलेज प्रतियोगिता के दौरान साइंस कॉलेज में बुधवार देर शाम हंगामा हो गया। एक कॉलेज की ओर से प्रतियोगिता में छात्रा की सहभागिता को लेकर आपत्ति जताई गई, जिसे लेकर दोनों कॉलेज का प्रबंधन आमने-सामने हो गया। मामला समिति तक पहुंचने के बाद परिणाम पर रोक लगा दी गई। अंतर महाविद्यालयीन प्रतियोगिता में बुधवार को सामूहिक एवं एकल नृत्यों की प्रस्तुति थी। एक नृत्य में आठ कॉलेज के प्रतिभागी हिस्सा ले रहे थे। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद सेंट अलॉयसियस कॉलेज की ओर से महाकौशल कॉलेज की छात्रा अश्विनी सोनी की प्रतियोगिता में हिस्सेदारी को लेकर आपत्ति दर्ज कराई गई।
कहा गया कि छात्रा तीन बार राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सेदारी कर चुकी है। इसलिए उसे शामिल नहीं किया जाना चाहिए था। इस बात पर महाकौशल कॉलेज प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि पहले वह मानकुंवर बाई कॉलेज में थी। अब पीजी में वह उनके कॉलेज की छात्रा है। यह जिलास्तरीय प्रतियोगिता है, जिसमें सहभागिता न करने का एेसा कोई नियम नहीं है। वहीं प्रतियोगिता करीब एक घंटे विलम्ब से शुरू होने के कारण भी प्रतियोगियों को परेशानी उठानी पड़ी। प्रतियोगिता दो बजे की जगह 3.30 बजे शुरू हुई।
लिफाफे में बंद परिणाम
विवाद के बाद मामले को तीन सदस्यीय जांच समिति डॉ. सुनीता श्रीवास्तव, डॉ.आरके गुप्ता, डॉ. सुनील पाहवा के पास दिया गया है। निर्णय होने तक परिणाम लिफाफे में बंद रहेंगे। समिति सदस्य डॉ. सुनीता श्रीवास्तव ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। वहीं महाकौशल कॉलेज प्रभारी प्राचार्य डॉ. शोभना खरे ने कहा कि नियमों के तहत ही हिस्सेदारी की गई है।