20 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘पीएम नरेंद्र मोदी से पहले 6 महीने-1 साल के लिए सत्ता में थे लोग’ बयान पर घिरे डोनाल्ड ट्रंप, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल

Trump Praises PM Modi: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। लेकिन इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने कुछ ऐसा कह दिया जिसके लिए वह सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Jun 20, 2026

PM Narendra Modi meets Donald Trump

पीएम नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप (File Photo)

अमेरिका (United States of America) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) और भारत (India) के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) काफी अच्छे दोस्त हैं। ट्रंप कई मौकों पर पीएम मोदी की तारीफ कर चुके हैं। हाल ही में फ्रांस में हुए G7 शिखर सम्मेलन 2026 में दोनों लीडर्स के बीच करीब 16 महीने बाद मुलाकात हुई और दोनों ने द्विपक्षीय मीटिंग भी की। अब अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक बार फिर पीएम मोदी की तारीफ के पुल बांधे हैं।

"बहुत मज़बूत इंसान हैं पीएम मोदी"

अमेरिका लौटने के बाद ट्रंप ने एक इंटरव्यू के दौरान पीएम मोदी की जमकर तारीफ की। ट्रंप ने कहा "मैंने अपनी पूरी ज़िंदगी भारत को देखा है। वहाँ बस बदलाव ही होते रहे हैं। कोई 6 महीने के लिए आता है, फिर कोई 1 साल के लिए आता है और फिर अचानक प्रधानमंत्री मोदी सत्ता में आ जाते हैं। वह 12 साल से ज़्यादा समय से सत्ता में हैं और बहुत मज़बूती से डटे हुए हैं। वह यह सब बहुत शांति से करते हैं, और फिर भी वह शांत स्वभाव के व्यक्ति नहीं हैं। वह बहुत ही मज़बूत इंसान हैं। मैं उन्हें बहुत अच्छी तरह जानता हूं।"

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए ट्रंप

"कोई 6 महीने के लिए आता है, फिर कोई 1 साल के लिए आता है" टिप्पणी पर ट्रंप सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। एक यूज़र ने मनमोहन सिंह का ज़िक्र किया जो 2004 से 2014 तक भारत के पीएम रहे थे। एक यूज़र ने लिखा कि ट्रंप को भारत के बारे में कुछ भी नहीं पता है। सच तो यह है कि ट्रंप ने पाकिस्तान का इस्तेमाल टॉयलेट पेपर की तरह किया और अब अमेरिकी कांग्रेस से खुद को बचाने के लिए भारत की तरफ वापस लौट रहे हैं। एक यूज़र ने लिखा कि ट्रंप को शिक्षा या एक अच्छे मनोचिकित्सक की ज़रूरत है। एक यूज़र ने लिखा कि ट्रंप बोलने से पहले सोचते नहीं हैं। एक यूज़र ने लिखा कि लोग ट्रंप की बातों को गंभीरता से नहीं लेते हैं। एक यूज़र ने लिखा कि अब ट्रंप को डिमेंशिया डायग्नोसिस से कोई इनकार नहीं कर सकता। एक यूज़र ने लिखा कि ट्रंप की बातों और कामों में मेल नहीं है। उन पर भरोसा नहीं किया जा सकता।