8 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

18 जवानों की मौत के बाद यमन सेना का बड़ा सैन्य ऑपरेशन, हूती ठिकानों पर बरसाए बम

Yemen-Houthi Conflict: यमन की सेना ने हूती ठिकानों पर बम बरसाए। इससे पहले हूती हमले में यमन सेना के 18 जवान शहीद हो गए थे।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Saurabh Mall

Aug 08, 2026

Yemeni armed forces launch multi-front operation against Houthis

हूती हमले में 18 जवानों की मौत के बाद यमन सेना का पलटवार (इमेज सोर्स: Harun Maruf एक्स यूजर स्क्रीनशॉट)

Yemen Military Operation:मिडिल-ईस्ट में तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। यमन में हूती विद्रोहियों और सेना आमने-सामने हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यमन सेना ने शनिवार को कई मोर्चों पर हूती ठिकानों पर सैन्य ऑपरेशन चलाया। सेना ने कहा कि यह कार्रवाई मारिब और हाडरामऊत प्रांतों में हूती हमलों के जवाब में की गई है।

हूती ठिकानों को बनाया निशाना

यमन टीवी पर दिए बयान में सेना के प्रवक्ता कर्नल माजिद अल-नुजैली ने कहा कि यमन सेना ने कई मोर्चों पर हूती और उसके लड़ाकों को निशाना बनाया। यह कार्रवाई यमन सेना के अपने जवानों और आम नागरिकों की सुरक्षा के अधिकार के तहत की गई है।

'एक मोर्चे पर हमला, सभी पर हमला माना जाएगा'

यमन सेना ने हूतियों को आगे किसी भी सैन्य कार्रवाई को लेकर कड़ी चेतावनी दी है। अल-नुजैली ने कहा कि सरकार सेना के किसी एक मोर्चे या यूनिट पर हमला पूरे देश में मौजूद उसके सभी मोर्चों पर हमला माना जाएगा। यमनी सेना पर किसी भी नए हमले का जवाब निर्णायक सैन्य कार्रवाई के साथ दिया जाएगा।

एक दिन पहले हूती हमले में 18 जवानों की मौत

बता दें इससे पहले शुक्रवार को हूतियों ने यमन की सेना पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया था। इस हमले में 18 सुरक्षाकर्मियों की मौत हुई थी। इनमें एक अधिकारी भी शामिल था। कई अन्य जवान घायल बताए गए।

रिपोर्ट के अनुसार, हमले में बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन का इस्तेमाल किया गया था। इसके बाद यमन सेना ने हूती ठिकानों के खिलाफ जवाबी अभियान शुरू किया।

सऊदी तेल टैंकर पर हमले का भी दावा

बता दें हूती संगठन ने गुरुवार को दावा किया था कि उसने गल्फ ऑफ अदन में सऊदी तेल टैंकर डेजी को बैलिस्टिक मिसाइल से निशाना बनाया। हूतियों के मुताबिक, हमले के बाद जहाज को अपना रास्ता बदलना पड़ा। संगठन ने इस कार्रवाई को लाल सागर और बाब अल-मंदेब स्ट्रेट के जरिए सऊदी अरब के खिलाफ घोषित समुद्री नाकाबंदी का हिस्सा बताया।

यमन में सेना और हूतियों के बीच बढ़ती सैन्य गतिविधियों के बीच क्षेत्रीय तनाव भी बढ़ रहा है। बता दें हूती संगठन को ईरान के साथ गठबंधन रखने वाला संगठन माना जाता है और वह यमन के भीतर सैन्य कार्रवाई के साथ-साथ लाल सागर और आसपास के समुद्री मार्गों में भी हमले करता रहा है।