6 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हर खतरे का जवाब देने को तैयार हैं हमारी सेना- अमेरिका को लेकर ईरान का बड़ा बयान

Iran Defence Minister: अमेरिका के साथ बढ़ते तनाव के बीच ईरान के कार्यवाहक रक्षा मंत्री ने कहा है कि देश की सेना किसी भी खतरे का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Saurabh Mall

Aug 06, 2026

Iran Acting Defence Minister asserts forces readiness to counter threats

ईरान के एक्टिंग डिफेंस मिनिस्टर ब्रिगेडियर जनरल माजिद इब्न-ए-रेजा और अमेरिका के प्रेसिडेंट ट्रंप (इमेज सोर्स: ani)

Iran Defence Minister Majid Ebn-e-Reza: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच ईरान के कार्यवाहक रक्षा मंत्री ब्रिगेडियर जनरल माजिद इब्न-ए-रेज़ा ने कहा है कि देश की सेना किसी भी बाहरी खतरे का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने दावा किया कि ईरान की सैन्य ताकत उसकी स्वदेशी रक्षा तकनीक पर आधारित है और यही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है।

हम हर खतरे का जवाब देने में सक्षम हैं: माजिद इब्न-ए-रेजा

सरकारी समाचार एजेंसी IRNA के अनुसार, माजिद इब्न-ए-रेजा ने सोशल मीडिया पर कहा कि दुश्मनों की ताकत लगातार कमजोर पड़ रही है। जबकि ईरान के सशस्त्र बल अपनी रक्षा क्षमता को लगातार मजबूत कर रहे हैं। हमारे सशस्त्र बल देश के डिफेंस इंडस्ट्री के दम पर किसी भी खतरे का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

कार्यवाहक रक्षा मंत्री ने यह भी दावा किया कि जो देश अपनी सुरक्षा और सैन्य ताकत के लिए विदेशी हथियारों पर निर्भर हैं, उन्हें जल्द ही पता चल जाएगा कि ईरान की स्वदेशी तकनीक क्षेत्र के अन्य सैन्य उपकरणों से अधिक सक्षम है।

ट्रंप की चेतावनी के बाद आया बयान

ईरानी रक्षा मंत्री का यह बयान ऐसे समय आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में होर्मुज स्ट्रेट को लेकर कड़ी चेतावनी दी थी। ट्रंप ने कहा था कि यदि होर्मुज स्ट्रेट को जल्द नहीं खोला गया तो ईरान को बहुत कड़ा जवाब दिया जाएगा। उन्होंने यह भी दावा किया कि अमेरिका और ईरान के बीच इस मुद्दे पर सकारात्मक बातचीत चल रही है और जल्द समाधान निकल सकता है।

ईरान ने बातचीत के दावे से किया इनकार

हालांकि, ट्रंप के दावे के कुछ ही घंटों बाद ईरान ने स्पष्ट कर दिया कि फिलहाल अमेरिका के साथ कोई बातचीत नहीं हो रही है। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने तेहरान में प्रेस वार्ता के दौरान कहा- वर्तमान में अमेरिका के साथ हमारी कोई बातचीत नहीं चल रही है।

उन्होंने यह भी बताया कि विदेश मंत्री अब्बास अराघची इस समय इराक में धार्मिक यात्रा पर हैं, जबकि विदेश मंत्रालय की पूरी टीम तेहरान में मौजूद है।

बता दें होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापार मार्गों में से एक है। इसी रास्ते से खाड़ी देशों का बड़ी मात्रा में कच्चा तेल और एलएनजी (LNG) वैश्विक बाजारों तक पहुंचता है। ऐसे में इस क्षेत्र में बढ़ता तनाव अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा आपूर्ति और वैश्विक बाजारों पर भी असर डाल सकता है।