
ईरान की अमेरिका को दो टूक, हर खतरे का देंगे जवाब, photo source@ANI
Iran-US Tensions: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों के बीच ईरान के कार्यवाहक रक्षामंत्री ब्रिगेडियर जनरल माजिद एब्न-ए-रेजा ने कहा कि किसी भी चुनौती से निपटने के लिए ईरानी सेना पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि ईरान की घरेलू रक्षा उद्योग पूरी तरह से सक्षम है।
ईरान की आधिकारिक इस्लामिक रिपब्लिक न्यूज़ एजेंसी (IRNA) ने माजिद एब्न-ए-रेजा के सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किए गए एक संदेश का हवाला देते हुए कहा कि हर दिन दुश्मन की घटती ताकत के संकेत और साफ होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा रक्षा उद्योग मजबूत बना हुआ है। हम किसी भी हमले से निपटने के लिए तैयार हैं।
माजिद एब्न-ए-रेजा ने चेतावनी दी कि जो देश विदेशों से सुरक्षा और सैन्य श्रेष्ठता खरीदना चाहते हैं। उन्हें जल्द ही एहसास हो जाएगा कि ईरान की स्वदेशी तकनीक इस क्षेत्र के किसी भी सिस्टम से बेहतर है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर होर्मुज जलडमरूमध्य को बहुत जल्द नहीं खोला गया तो ईरान पर बहुत जोरदार हमला किया जाएगा। गौरतलब है कि होर्मुज जलडमरूमध्य फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी और अरब सागर से जोड़ता है। यह दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण ऊर्जा गलियारों में से एक है, जिसके जरिए खाड़ी के प्रमुख उत्पादक देशों से अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक तेल और लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) का निर्यात किया जाता है।
अमेरिकी मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ईरान के साथ बातचीत जारी है। हालांकि, ईरान ने वाशिंगटन के साथ किसी भी तरह की बातचीत से इनकार किया। इससे पहले ट्रंप ने चेतावनी दी थी कि वह ईरान को खत्म करने से पहले आखिरी मौका दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हम होर्मुज जलडमरूमध्य के बारे में बात कर रहे हैं। उसे खोलने के बारे में, ताकि वह सचमुच कल तक खुल जाए लेकिन ईरान ने अमेरिका के साथ किसी भी बातचीत से इनकार किया है। तेहरान में एक प्रेस ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बक़ाई ने कहा कि हम अभी अमेरिका के साथ कोई बातचीत नहीं कर रहे हैं।
Updated on:
06 Aug 2026 05:52 pm
Published on:
06 Aug 2026 05:52 pm
