6 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ईरान जंग में अमेरिकी गोला-बारूद खत्म होने की खबरें फर्जी, ट्रंप बोले- अफवाह फैलाने वाले गद्दारों को जेल में डालूंगा

Donald Trump News: ईरान जंग में अमेरिकी गोला-बारूद खत्म होने की खबरें फर्जी हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- जिन गद्दारों ने अफवाह फैलाई उन्हें पकड़कर जेल में डालेंगे।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Mukul Kumar

Aug 06, 2026

US President Donald Trump Air Security Breach.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Photo- IANS)

अमेरिका और ईरान में चल रहे तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने उन खबरों को पूरी तरह खारिज कर दिया है जिनमें कहा जा रहा था कि ईरान संघर्ष के दौरान अमेरिकी सेना के पास मिसाइल रक्षा सिस्टम के गोला-बारूद खत्म हो रहे हैं।

ट्रंप ने साफ कहा कि अमेरिका के पास भारी मात्रा में हथियार हैं और जो लोग ऐसी 'देशद्रोही' जानकारी लीक कर रहे हैं, उनकी तलाश चल रही है। उन्हें लंबी जेल की सजा का सामना करना पड़ेगा।

जानकारी लीक करने वालों को खोजा जा रहा

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर लिखा- अमेरिका के पास खासकर कुछ खास तरह के गोला-बारूद बहुत बड़ी मात्रा मौजूद है। जरूरत पड़ने पर और भी बन रहे हैं और भेजे जा रहे हैं।

डिफेंस कंपनियां देश के इतिहास में सबसे ज्यादा फैक्ट्रियां बना रही हैं। इन गद्दार लीकरों को ढूंढा जा रहा है। जिन्हें लंबे समय तक जेल में रखा जाएगा।

रिपोर्ट का क्या था दावा?

सीएनएन की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि अमेरिकी सैन्य कमांडरों ने चिंता जताई है कि कुछ खास हथियारों के भंडार बहुत कम रह गए हैं। खासकर एयर डिफेंस इंटरसेप्टर यानी दुश्मन की मिसाइलों को रोकने वाले हथियार।

रिपोर्ट के मुताबिक, युद्ध शुरू होने के बाद से टर्मिनल हाई एल्टीट्यूड एरिया डिफेंस यानी थैड मिसाइलों का करीब 80 फीसदी स्टॉक इस्तेमाल हो चुका है। पैट्रियट इंटरसेप्टर का भी लगभग आधा हिस्सा खर्च हो गया है।

खाड़ी देशों में बढ़ी चिंता

इससे पहले सेंटर फॉर स्ट्रेटेजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज ने अनुमान लगाया था कि युद्ध से पहले अमेरिका के पास करीब 452 थैड मिसाइलें और करीब 2200 आधुनिक पैट्रियट इंटरसेप्टर थे। सीएनएन ने बताया कि थैड के इतने बड़े इस्तेमाल की बात पहले सार्वजनिक नहीं हुई थी।

इसको लेकर खाड़ी के कई देश भी चिंतित हैं। ये देश अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम पर निर्भर हैं। अधिकारी बताते हैं कि अगर अमेरिका के पास हथियार कम पड़ गए तो ईरान की तरफ से मिसाइल या ड्रोन अटैक होने पर बचाव मुश्किल हो सकता है।

ट्रंप इससे पहले भी वॉल स्ट्रीट जर्नल से बात करते हुए कह चुके हैं कि अमेरिका के पास दुनिया में सबसे ज्यादा गोला-बारूद है और जरूरत से कहीं ज्यादा है। उन्होंने यह भी कहा था कि उन्होंने ईरान पर होने वाला सबसे बड़ा हमला रोक दिया है।