20 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Monsoon 2026: मानसून की एंट्री कब? रायपुर में झमाझम बारिश, फिर भी मौसम विभाग के रिकॉर्ड में ‘सूखा’! जानें कैसे

Monsoon In Chhattisgarh: रायपुर में पिछले दो दिनों से कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है, लेकिन लालपुर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र में वर्षा दर्ज नहीं होने से रिकॉर्ड में शहर ‘सूखा’ दिखाई दे रहा है।

2 min read
Google source verification

रायपुर

image

Khyati Parihar

image

पीलूराम साहू

Jun 20, 2026

Monsoon Delay in Chhattisgarh

अबूझ पहेली मानसून: Monsoon Delay in Chhattisgarh (फोटो सोर्स: भाषा संवाद WhatsApp News Group)

रायपुर@पीलूराम साहू। Monsoon 2026: लालपुर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र में बुधवार व गुरुवार की रात केवल बूंदाबांदी हुई या तो बौछारें पड़ी हैं। जबकि शहर के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई है। बुधवार की रात 30 मिमी तो गुरुवार की रात 20 मिमी से ज्यादा पानी गिरा। मौसम कार्यालय में पानी नहीं गिरने का मतलब है कि उस दिन बारिश ही नहीं हुई और वर्षा का आंकड़ा भी अपडेट नहीं होगा। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से तेज बारिश हुई।

बारिश के सीजन में भी रायपुर प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म है और पारा 37 डिग्री पर है। यह सामान्य से 1.7 डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से मामूली ज्यादा है। पिछले दो दिनों से रात में जमकर बारिश हो रही है, लेकिन लालपुर में पानी नहीं गिर रहा है। इसे खंड वर्षा कहा जाता है, जब एक ही शहर के एक इलाके में बारिश हो रही है, जबकि अन्य इलाके सूखे रहते हैं। प्रदेश में अगले दो दिनों में ज्यादा आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है।

Monsoon 2026: बस्तर संभाग समेत कई इलाकों में तेज बारिश

पिछले 24 घंटे में बस्तर संभाग समेत कई इलाकों में अच्छी बारिश हुई है। करपावंड व सामरी में 5-5, बास्तानार में 4, बकावंड, अंबिकापुर व भानपुरी में 3-3 सेमी पानी बरस गया। इसी तरह नगरी, छुईखदान, मर्दापाल, लोहंडीगुड़ा, कुकरेल, दुर्ग, लाभांडी, पलारी व कोंडागांव में एक-एक सेमी बारिश हुई। मानसून के 3-4 दिन में प्रदेश में पहुंचने की संभावना है। हालांकि शुक्रवार को मौसम विभाग ने बुलेटिन से फिर से मानसून की (CG Monsoon 2026) भविष्यवाणी हटा दी है।

साल 2025 का तापमान

  • 25 मई को रायपुर का अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री
  • 26 मई को रायपुर का अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री
  • 27 मई को रायपुर का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री
  • 28 मई को रायपुर का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री
  • 29 मई को रायपुर का अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री
  • 30 मई को रायपुर का अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री
  • 31 मई को रायपुर का अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री
  • 1 जून को रायपुर का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री
  • 2 जून को रायपुर का अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग