20 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

NEET Re-Exam 2026: वायुसेना के विमान से पहुंचे प्रश्नपत्र, केंद्रों पर लगाए गए 5G जैमर, जानें क्या है नई व्यवस्था?

NEET Exam New Rules 2026: नीट यूजी परीक्षा को लेकर इस बार सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं। पेपर लीक और नकल की आशंकाओं को देखते हुए प्रश्नपत्र वायुसेना के विमान से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाए गए हैं, जबकि केंद्रों पर 5जी जैमर लगाए गए हैं...

2 min read
Google source verification

रायपुर

image

Khyati Parihar

image

पीलूराम साहू

Jun 20, 2026

NEET Exam Centre Security

केंद्रों में इस बार 5जी जैमर (File Photo - IANS)

रायपुर@पीलूराम साहू। NEET Re-Exam: दोबारा होने जा रही नीट यूजी के परीक्षा केंद्रों में 5जी जैमर लगाए गए हैं। ताकि मोबाइल फोन व अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से नकल की गुंजाइश न रहे। इधर, वायुसेना के विमान से परचा पहुंच चुका है। सीआरपीएफ व सीआईएसएफ जवानों की निगरानी में पेपर बैंकों के लॉकर में रखवाए गए हैं। कंट्रोल रूम भी बनाया गया है, जहां परीक्षा की ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जाएगी। सभी जिलों में कलेक्टर-एसपी के नेतृत्व में उच्च स्तरीय कमेटी बनाई गई है।

42 हजार से ज्यादा छात्र नीट यूजी देंगे

इस बार परचा हल करने के लिए एनटीए ने 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया है। यही नहीं रफ कार्य के लिए दो पेज बढ़ाए गए हैं। प्रदेश में 42 हजार से ज्यादा छात्र नीट यूजी देंगे। 3 मई को हुई नीट में नकल का मामला सामने आने के बाद एनटीए ने 12 मई को परीक्षा रद्द कर दी थी। पिछले साल झारखंड, बिहार व अन्य राज्यों में पेपर लीक के कारण बड़ा विवाद हुआ था।

मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा था, जहां परीक्षा दोबारा न कराने का फैसला दिया गया। वहीं, कई स्थानों पर गलत पेपर बांटे गए थे। प्रदेश के बालोद व दंतेवाड़ा में दूसरा पेपर देने से छात्रों को आधे घंटे बाद सही पेपर मिला था। बालोद में रिजर्व रखे पेपर का वितरण किया गया था। वहीं दंतेवाड़ा में हिंदी माध्यम के छात्र को इंग्लिश मीडियम का पेपर दे दिया गया था। इस कारण दोनों ही सेंटरों में दोबारा परीक्षा कराई गई थी।

NEET Re-Exam 2026: अब प्राइवेट स्कूलों और कॉलेजों में परीक्षा नहीं

एनटीए ने नीट के लिए पिछले साल ही बड़ा बदलाव किया था। पहले सीबीएसई के निजी स्कूलों को सेंटर बनाया जाता था, लेकिन परचा लीक कांड के बाद केवल शासकीय स्कूल-कॉलेजों, यूटीडी, आईआईटी, एनआईटी व बड़े कॉलेजों को सेंटर बनाया जा रहा है।

कॉलेजों में एमबीबीएस की सीटें इस तरह

  • कॉलेज - सीटें
  • रायपुर - 230
  • दुर्ग - 200
  • बिलासपुर - 150
  • रायगढ़ - 100
  • अंबिकापुर - 125
  • कोरबा - 125
  • राजनांदगांव - 125
  • महासमुंद - 125
  • कांकेर - 125
  • जगदलपुर - 125
  • बालाजी - 250
  • रिम्स - 150
  • रावतपुरा - 100
  • शंकराचार्य - 250
  • अभिषेक - 150

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग