20 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के बच्चों को बड़ा तोहफा, 6वीं से 12वीं तक फ्री पढ़ाई, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

Atal Utkrishta Shiksha Yojana 2026: अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना में चयनित बच्चों को कक्षा 6वीं से 12वीं तक निजी आवासीय विद्यालयों में नि:शुल्क शिक्षा, आवास, भोजन और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

2 min read
Google source verification
CG Atal Utkrishta Shiksha Yojana

6वीं से 12वीं तक फ्री पढ़ाई (फोटो सोर्स- पत्रिका)

रायपुर@राहुल जैन। Atal Utkrishta Shiksha Yojana: छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा संचालित अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के तहत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के प्रतिभावान बच्चों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस योजना का उद्देश्य श्रमिक वर्ग के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराकर उन्हें बेहतर भविष्य की दिशा देना है। योजना के माध्यम से चयनित बच्चों को राज्य के चयनित निजी आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं से 12वीं तक नि:शुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी।

योजना के अंतर्गत चयनित विद्यार्थियों की शैक्षणिक फीस, आवासीय सुविधा, भोजन, गणवेश, पुस्तकें, लेखन सामग्री सहित अन्य सभी आवश्यक खर्चों का वहन कल्याण मंडल द्वारा किया जाएगा। इससे आर्थिक रूप से कमजोर श्रमिक परिवारों के बच्चों को बड़ी राहत मिलेगी और उन्हें अच्छी शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। सरकार का मानना है कि इस पहल से श्रमिकों के बच्चों का शैक्षणिक स्तर बेहतर होगा और वे भविष्य में आत्मनिर्भर बन सकेंगे।

22 जून से आवेदन शुरू

योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र एवं पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को श्रम विभाग के पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन प्रक्रिया, पात्रता एवं चयन संबंधी विस्तृत जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध रहेगी। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 22 जून से शुरू होगी तथा 3 जुलाई तक चलेगी।

श्रम विभाग के पोर्टल से कर सकेंगे अप्लाई

इच्छुक आवेदक श्रम विभाग के पोर्टल https://shramevjayate.cg.gov.in/shramik पर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा निकटतम श्रम कार्यालय, लोक सेवा केंद्र, श्रमेव जयते ऐप एवं पोर्टल के माध्यम से भी आवेदन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। पर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा निकटतम श्रम कार्यालय, लोक सेवा केंद्र, श्रमेव जयते ऐप एवं पोर्टल के माध्यम से भी आवेदन की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

यह योजना श्रमिक वर्ग के बच्चों के लिए एक सुनहरा अवसर साबित हो सकती है, जो उन्हें न केवल नि:शुल्क आवासीय शिक्षा प्रदान करेगी बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव भी मजबूत करेगी। सरकार की यह पहल शिक्षा के क्षेत्र में समान अवसर उपलब्ध कराने और सामाजिक रूप से कमजोर वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे हजारों बच्चों को बेहतर शिक्षा, अनुशासन और जीवन में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग