20 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Raipur To Indore Flight: बदलते मौसम का असर, रायपुर से इंदौर के लिये निकली फ्लाइट भोपाल डायवर्ट, एक घंटे बाद फिर लौटी

Airport Update: खराब मौसम के चलते रायपुर से इंदौर जा रही फ्लाइट को भोपाल एयरपोर्ट पर डायवर्ट करना पड़ा। करीब एक घंटे बाद मौसम सामान्य होने पर विमान ने फिर उड़ान भरी।

2 min read
Google source verification
Raipur Indore Flight

रायपुर से इंदौर के लिये निकली फ्लाइट भोपाल डायवर्ट (Photo Patrika)

Raipur Airport News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इंदौर के लिए रवाना हुई फ्लाइट को खराब मौसम और प्रतिकूल उड़ान परिस्थितियों के कारण बीच रास्ते में भोपाल एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट करना पड़ा। मौसम में अचानक आए बदलाव के चलते विमान निर्धारित समय पर इंदौर में लैंड नहीं कर सका। करीब एक घंटे तक भोपाल में रुकने के बाद मौसम सामान्य होने पर फ्लाइट ने दोबारा उड़ान भरी और इंदौर के लिए रवाना हुई। इस दौरान यात्रियों को कुछ समय तक असुविधा का सामना करना पड़ा, हालांकि सभी यात्री सुरक्षित रहे।

Flight Delay News: रायपुर से इंदौर के लिए उड़ी फ्लाइट भोपाल में लैंड

बदलते मौसम का असर विमानों की आवाजाही पर होने लगा है। शुक्रवार को निर्धारित समय पर रायपुर से इंदौर के लिए उड़ी फ्लाइट को भोपाल में लैंड कराना पड़ा। मौसम सुधरने के बाद घंटेमर लेट से उसे वापस इंदौर लाया गया। आंधी-बारिश जैसी गतिविधि होने के कारण इंदौर से शाम रायपुर आने वाला विमान रात में रायपुर पहुंचा। अंधड़ जैसी स्थिति बनने अथवा भारी बारिश के दौरान लो विजबिलिटी के दौरान लैंडिंग अथवा टेकऑफ में जोखिम होने के दौरान विमान को संबंधित क्षेत्र के विमानतलों पर उतरने की अनुमति नहीं दी जाती। बारिश के मौसम में अक्सर विमानों को दूसरे शहर डायवर्ट किया जाता है।

आसमान में दो-तीन चक्कर

इसी तरह की स्थिति रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से इंदौर के लिए उड़ान भरने वाली 6ई 6119 फ्लाइट के यात्रियों के साथ हुई। फ्लाइट अपने निर्धारित समय पर रायपुर से रवाना होकर इंदौर विमानतल पहुंची, मगर वहां का मौसम खराब होने के दौरान लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली। फ्लाइट आसमान में दो-तीन चक्कर लगवाने के बाद पड़ोसी शहर भोपाल रवाना कर दिया गया। वहां लैंडिंग के बाद यात्रियों को इंदौर का मौसम खराब होने की जानकारी दी गई। करीब घंटेभर बाद जब मौसम सुधर गया, तो दोपहर 12.50 बजे उसे पुनः इंदौर गया। इसी तरह इंदौर से रायपुर के लिए शाम के शेड्यूल में संचालित होने वाली फ्लाइट का संचालन भी सवा दो घंटे विलंब से हुआ। वहां से शाम 5.10 बजे रवाना होने वाली फ्लाइट 7.35 बजे रवाना हुई। यह विमान शाम 6.20 के बजाए रात 9 बजे के बाद रायपुर पहुंचा।

नागपुर पहुंची थी दो फ्लाइट

दिल्ली से रायपुर आने वाली वो प्लाइट 11 जून को ऐसे ही मौरान खराबी की वजह से रायपुर के बजार नागपुर में लैंड कराया गया था। इंडिगो की फ्लाइट में उस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ काई दिग्गज रायपुर आ रहे थे। वहीं दूसरी पलाइट एयर इंडिया की थी। दोनों एवरक्राफ्ट को बाद में मौसम सफ होने के बाद रायपुर विमानतल पर लाकर लैंड कराया गया था।

मानसून के दौरान बढ़ी चुनौती

विमानतल प्रबंधन से जुड़े सूत्रों के मृतथिक मानसून और खराब मौसम के दौरान उड़ानों के संवलन में इस तरह की स्थिति सामान्य मानी जाती है। जब दृश्यता तथ माजकों से नीचे चली जाती है या मौसम अचानक खराब हो जाता है तब विमान को वैकल्पिक एवरप पर नेजना सुरक्षा प्रक्रिया का हिस्सा होता है। विपरीत मौसम है दौरान विमानों की लैंडिग और टेकऑफ के दौरान अप्रिय घट हो सकती है।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग