19 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर
NEET Re-exam: कांग्रेस अध्यक्ष बैज बोले- नीट पेपर लीक केंद्र सरकार की गंभीर विफलता
Play video

NEET Re-exam: कांग्रेस अध्यक्ष बैज बोले- नीट पेपर लीक केंद्र सरकार की गंभीर विफलता

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज ने केंद्र की मोदी सरकार पर बोला हमला, कहा- लाखों छात्र-छात्राओं का भविष्य प्रभावित

Google source verification

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने केंद्र की पीएम नरेंद्र मोदी सरकार (PM Narendra Modi Government) पर हमला बोला। बैज ने 19 जून को रायपुर में कहा कि नीट (NEET Re-exam) सहित विभिन्न परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही अनियमितताएं और पेपर लीक (Paper Leak) की घटनाएं केंद्र सरकार की गंभीर विफलता को उजागर करती हैं। इन घटनाओं ने लाखों छात्र-छात्राओं के भविष्य को प्रभावित किया है और युवाओं में गहरा निराशा का माहौल पैदा किया है।

यह भी पढ़ें : प्रसंगवश: बिजली तेरी यही कहानी, जब मन करे गुल-गुल रानी…