
girls का सबसे फेवरेट मार्केट, मिलती हैं सबसे अच्छी ड्रेसेस
जबलपुर। मानसून में सबसे अच्छा दिखना हर किसी को पसंद होता है। रिमझिम बारिश के बीच ड्रेस ज्यादा अट्रेक्टिव हो तो लोग देखते जरूर हैं। हर नजर आपके फैशन पर होती है। ऐसे में जबलपुर गर्ल्स कुछ ज्यादा ही फैशनेबल नजर आती हैं। कारण है यहां मिलने वाली मानसून की आकर्षक ड्रेसेस। सबसे अच्छी और सस्ती होने के साथ ही ब्रांडेड लुक वाली ये ड्रेस नरघैया, गंजीपुरा, तुलाराम चौक, मछरहाई, गलगला आदि क्षेत्रों में खूब बिकती हैं।
news fact
मानसून में गर्ल्स के फैशन हब पर छाया फ्लोरल ड्रेस
मानसून सीजन में हिट होगा ब्राइट कलर और फ्लोरल प्रिंट
हर मौसम को अपने ही अंदाज में अपडेट रहने वाले यूथ को अब बारिश का इंतजार है। बारिश की झड़ी और दोस्तों के साथ निकल पड़े आउटिंग को। गर्ल्स हर मौसम में ट्रेंडी फैशन को फॉलो करती हैं। हमेशा से उनके वार्डरोब में डिफरेंट फैशन देखने को मिलता है। बारिश के सीजन में फ्लोरल प्रिंट डे्रसेज, जिसमें हाइ वेस्ट जींस, डिजिटल प्रिंटिंग डे्रसेज में डार्क कलर के फ्लोरल के साथ डे्रसेज नी लैंथ बारिश में फिट बैठेगा। फैशन डिजाइनर जया पारवानी ने बताया कि मानसून सीजन में ज्यादातर कॉटन के डे्रसेज को प्रिफर करें, जो फैशन के साथ-साथ कम्फर्टेबल हों।
रेनबो कलर की डिमांड
फैशन डिजाइनर्स की मानें तो इस सीजन में रेनबो कलर्स सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं। रेनबो के सारे रंग इस समय खूब फबते हैं। डार्क कलर में ड्रेसेज कैरी की जा सकेगी। मैटेरियल के बीत करें जॉर्जट, शिफॉन मैटेरियल से बने ड्रेसेज कैरी करें। इसकी खासियत है कि अगर बारिश में भीग भी जाएं तो थोड़ी सी हवा लगने पर यह तुरंत सूख भी जाते हैं।
इन ड्रेसेज का चलन ज्यादा
प्रिंट में लाइट कलर जींस
एंकल लेंथ कुर्ते डिफरेंट कलर्स
लाइट कलर्स
डिजिटल प्रिंटिंग में डार्क फ्लोरल
फैदर ज्वेलरी से पाएं अट्रेक्टिव लुक
फैदर ज्वैलरी के डिफरेंट कलर्स इन ड्रेसेज के साथ वीयर कर सकते हैं। बारिश के दिनों में पार्टी और अन्य जगह इनके कॉम्बीनेशन आपको डिफरेंट लुक देंगे। मार्केट में एक से बढक़र एक फैदर ज्वैलरी डिफरेंट प्राइज में अवेलेवल है।
Published on:
26 Jun 2018 02:40 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
