1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

wallpaper: सबसे सस्ते वॉलपेपर, ब्रांडेड का नाम, सबसे कम हैं दाम

सबसे सस्ते वॉलपेपर, ब्रांडेड का नाम, सबसे कम हैं दाम

2 min read
Google source verification
wallpaper

wallpaper

जबलपुर। हर कोई घर में डिफरेंट अंदाज में सजाना चाहता है। क्योंकि सुंदर घर ही चाह सभी की होती है। सब की चाहत होती है कि उसका घर बाकी सभी से खूबसूरत और डिफरेंट दिखे। ऐसे में घर को सजाने के लिए वे तरह-तरह की चीजों का उपयोग भी करते हैं। इसी तरह का इनोवेशन इन दिनों वॉलपेपर्स के रूप में देखने को मिल रहा है। ऐसे में घरों को नया और डिफरेंट लुक देने के लिए वॉलपेपर और वॉल पेंटिग के कई ऑप्शन लोगों को लुभा रहे हैं। इन्हें लोग हॉल, लिविंग रूम, बैडरूम और किचन में लगाने के लिए उपयोग कर रहे हैं।

होमे डेकोरेशन आइडिया
मैटेलिक और ग्राफिकल वॉलपेपर घर को बनाएंगे खूबसूरत

मार्केट में अवेलेबल डिफरेंट शेड्स
शहर के मार्केट में वॉलपेपर से जुड़ी कई वैरायटीज मिल रही हैं। इसमें स्टाइलिश और डिजाइनर वॉलपेपर के साथ-साथ वॉल पेटिंग, ग्राफिक्स भी काफी डिमांड ज्यादा है। क्योंकि यह कमरे के थीम के मुताबिक लोगों को चुनने में आसानी हो रही है। इसमें लोगों को बैडरूम के लिए बोल्ड कलर वॉलपेपर, बच्चों के लिए बार्बी, मिक्की माउस या कार्टून वॉलपेपर और किचन के लिए यलो, ऑरेंज और प्रिंटेड वॉलपेपर्स काफी अट्रैक्ट कर रहे हैं।

डिफरेंट लुक
अट्रैक्टिव वॉलपेपर घरों की दीवारों को डिफरेंट लुक देने का काम करते हैं। यह रॉयल लुक देने के साथ देखने वाले को काफी अट्रैक्ट करते है। घर को सजाने में लोगों की पसंद में फ्लावर, एनिमल, मैटेलिक, रेट्रो थीम, वेलवेट फ्लोक्ड, ब्रिक्स एंड स्टोन, वुड लुकिंग वॉलपेपर शामिल हो चुके हैं। इसके साथ ही ग्राफिकल पेंटिग और सीनरी भी डिमांडिंग है।

इनका भी ट्रेंड
प्रिंटेड वॉल पेपर-
इसमें ग्रीन, ब्लू और यलो कलर के प्रिंटेड वॉलपेपर पसंद किए जा रहे है। जिसे लोग हॉल और किचिन में लगा रहे है। ग्रीन कलर के प्रिंटेड वॉल पेपर लगाने से ग्रीनरी को फील किया जाता है।

ग्राफिकल पेंटिग-
यह घर को बहुत आकर्षक लुक देता है। लोग घरों को और अधिक अट्रैक्टिव बनाने के लिए सर्कल्स और डॉट्स वाली पेंटिग लगाना पसंद कर रहे है।

वुडन शेड वॉलपेपर-
घर को क्लासी लुक देने के लिए वुडन वॉलपेपर्स लगाए जा रहे है। ये लाइट कलर के होते है और मार्केट में इसकी बहुत सारी वैरायटी अवेलेबल है।