
sabse saste handbags kaha milte hai, latest handbags price jabalpur
जबलपुर। लेडीज और girls के बीच फैशन को लेकर कोई कम्प्रोमाइज नहीं किया जाता है। ऐसे में makeup, dresses, ज्वेलरी, shows के बाद बिना #handbag के उनका #fashion अधूरा माना जाता है। इन दिनों कोरोना के चलते पार्टी भले हीं नहीं हो रही हैं, लेकिन बाजार खुलने के बाद लेडीज मार्केट में हैंडबैग का फैशन खूब ट्रेंड कर रहा है। गंजीपुरा, बड़ा फुहारा, सदर, गोरखपुर के लेडीज मार्केट में हैंडबैग की खूब डिमांड है। खास बात ये है कि यहां सबसे सस्ते हैंडबैग की बहुत बड़ी रेंज आसानी से मिल जाती है। जिससे इन मार्केट्स में खरीदने वालों की संख्या बहुत है।
ब्यूटीशियन श्वेता जैन कहती हैं कि किसी शादी या पार्टी में जाने के लिए आपने डिजाइनर आऊटफिट पहना है तो हाथ में सिंपल-सा हैंडबैग आपको डल लुक दे सकता है। यदि आप भी अपनी लुक को कंप्लीट स्टाइलिश लुक देना चाहती हैं, तो अपने डिजाइनर आऊटफिट के साथ हैंड बैग भी स्टाइलिश व ट्रैंडी ही इस्तेमाल करें। इस तरह से आप भी न केवल अपना लुक ही आसानी से बदल सकती हैं बल्कि फैशन डीवा का खिताब भी आसानी से पा सकती हैं।
पोटली बैग्स
ट्रैडीशनल लुक के लिए साड़ी या फिर इंडो वैस्टर्न आउटफिट के साथ आप गोल्डन या सिल्वर रंग का पोटली बैग कैरी कर सकती हैं।
क्लच स्टाइल छोटा हैंड बैग
हर लडक़ी के वॉर्डरोब में एक छोटा क्लच स्टाइल हैंगबैग तो जरूर होना चाहिए। इसे न केवल आप किसी भी इंडियन या वैस्टर्न आउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं बल्कि स्टनिंग लुक भी पा सकती हैं। ट्रेडिशनल क्लच बैग इमेज, पार्टी वियर क्लच बैग इमेज, एथनिक क्लच बैग इमेज, ब्यूटीफुल क्लच डिजाइन इमेज, अमेजिंग क्लच डिजाइन इमेज ट्रेंड में हैं।
मिनी पर्स
इस पर्स की सबसे बड़ी खासियत यह है कि आप इसे किसी भी आऊटफिट के साथ कैरी क्यों न करें लोग आपसे ज्यादा आपके स्टाइलिश पर्स को नोटिस करते हैं। यहीं नहीं वे डिफरैंट स्टाइल के लिए आपको कांप्लीमैंट भी देते है।
स्लिंग बैग्स
स्लिंग बैग्स से बेस्ट और कुछ भी नहीं माना जा सकता। आप चाहे लहंगा, साड़ी पहनें या फिर सूट ही क्यों न पहनें परंतु जब आप उसके साथ स्लिंग बैग कैरी करती हैं तो आपके हाथ फ्री रहते हैं और आपको आउटफिट के साथ हैंड बैग वाला लुक भी मिलता हैं।
Published on:
22 Sept 2020 11:00 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
