
सदर-कटंगा फ्लाईओवर : स्थानीय स्तर पर नगर निगम और केन्ट (आरओसी) से अनुमति नहीं मिल सकी है, जिसका इसका निर्माण कार्य अधर में हैं
फ्लाइओवर प्रोजेक्ट
546.70 मीटर लम्बाई
8.40 मीटर कुल चौड़ाई
7.50 मीटर आवाजाही मार्ग की चौड़ाई
109.00 मीटर एप्रोच रोड की लम्बाई
24.87 करोड़ निर्माण लागत
04 करोड़ रुपए से ज्यादा राशि यूटिलिटी शिफ्ट करने पर होगी खर्च
जबलपुर. सदर-कटंगा मार्ग पर भीड़ के दबाव को देखते हुए यहां फ्लाईओवर बनाना तय किया गया था। इसके तहत प्रोजेक्ट तैयार करके सरकार के पास मंजूरी के लिए भेजा था। मंजूरी होने पर इस प्रोजेक्ट को हरीझंडी तो दे दी गई है लेकिन स्थानीय स्तर पर नगर निगम और केन्ट (आरओसी) से अनुमति नहीं मिल सकी है, जिसका इसका निर्माण कार्य अधर में हैं, जबकि प्रोजेक्ट में यूटिलिटी शिफ्ट करने के लिए भी अलग से राशि का प्रावधान है।
सदर, गोरखपुर, कटंगा, ग्वारीघाट इलाकों को जोडऩे वाले गोरखपुर चौराहा (कपूर क्रॉसिंग) और कटंगा चौराहा में यातायात का सतत दबाव रहता है। क्षेत्र में वैकल्पिक मार्ग नहीं हैं। गोरखपुर बाजार से होकर छोटी लाइन चौराहा मार्ग पर यातायात का दबाव रहता है।
ऐसे में सदर की ओर से ग्वारीघाट, शक्तिनगर, रामपुर व गढ़ा की ओर से जाने वाले ज्यादातर राहगीर कटंगा चौराहा से होकर ही गुजरते हैं। क्षेत्रीय लोगों के मुताबिक लंबे समय से फ्लाइओवर निर्माण की मांग की जा रही थी।
बढ़ रहे रहवासी क्षेत्र
ग्वारीघाट, रामपुर और उससे लगे क्षेत्रों में नई कॉलोनियां, टाउनशिप बन रहे हैं। शहर का रहवासी क्षेत्र बढ़ रहा है, ऐसे में दो फ्लाइओवर की मांग की जा रही थी। इनमें कटंगा व ग्वारीघाट मार्ग पर खंदारी नाले से बस स्टैंड और दूसरा कटंगा-सदर था। इसमें कटंगा की ही स्वीकृति मिली है। यह फ्लाइओवर सदर पम्प हाउस से कटंगा चौराहे तक बनेगा।
नगर निगम-केन्ट से बैठक चल रही है। अनुमति मिलते ही कार्य शुरू किया जा सकेगा।
कैलाश कुमार लच्छे, कार्यपालन यंत्री, पीडब्ल्यूडी (ब्रिज विभाग)
Published on:
13 Jan 2023 12:06 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
