15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या पर नर्मदा तीर्थ में लोगों ने पितरों को किया तृप्त

लोगों ने किया श्राद्ध कर्म

less than 1 minute read
Google source verification
sarva pitru amavasya 2019

sarva pitru amavasya 2019

जबलपुर. सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या शनिवार को लोगों ने तर्पण एवं श्राद्ध कर्म कर पितरों को तृप्त किया। नर्मदा तीर्थ में सुबह ही काफी संख्या में लोगों ने विधि विधान से तर्पण कर पितरों की विदाई दी। तर्पण श्राद्ध कर्म के बाद लोगों ने पितरों से परिवार के कल्याण की कामना की।

नर्मदा के ग्वारीघाट में काफी संख्या में लोगों ने तर्पण किया। ग्वारीघाट के सिद्धघाट, उमाघाट, दरोगाघाट में सैकड़ो लोग बारिश के दौरान पितरों को तृप्त करने का तर्पण कर रहे थे। वैदिक मंत्रोच्चार के दौरान हुए तर्पण में तीर्थ पुरोहित भी गीले हुए। इस मौके पर लोगों ने श्रद्धालुओं में भंडारे के प्रसाद वितरण एवं दान पुण्य किया। जल स्तर बढऩे के कारण घाट जलमग्न हो गए थे। लोगों ने किनारे स्नान-दान कर तर्पण किया।

ज्योतिर्विद जनार्दन शुक्ला के अनुसार दान, पुण्य एवं सेवा कार्यो से पितर तृप्त होते हैं। जिलहरी घाट में लोगों ने स्नान एवं श्राद्ध कर्म किया। तिलवाराघाट में शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने स्नान एवं श्राद्ध कर्म किया। पुराने पुल के पास से नए पुल तक लोग तर्पण करते दिखे। लोगों ने जरूरतमंदों में खाने-पीने के सामान बांटे। भेड़ाघाट स्थित सरस्वती घाट में भी दिन भर श्राद्ध कर्म किए गए। पितृ पक्ष के अंतिम दिन आस्था भाव के साथ पितरों की विदाई की गई।