जिले में 4 लाख छात्र-छात्राएं स्कूलों में अध्ययनरत हैं। एससी, एसटी, ओबीसी वर्ग को मिलने वाली राशि के साथ विभिन्न तरह की 24 स्कॉलरशिप जारी की जाती हैं। जिले में 1 लाख 87 हजार छात्रों को स्कॉलरशिप के लिए पात्र पाया गया था। 80 हजार छात्र हाईस्कूल व हायर सकेंडरी कक्षाओं के हैं। इन्हें जनवरी तक छात्रवृति मिल जानी थी।