15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

#Crime जबलपुर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, उप्र, कोलकाता की चार युवतियां गिरफ्तार

#Crime जबलपुर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, उप्र, कोलकाता की चार युवतियां गिरफ्तार  

2 min read
Google source verification
call_girl.gif

Sexracket busted in Jabalpur

जबलपुर. शहर के गौरीघाट के आस्था अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल के एक फ्लैट में पुलिस ने मंगलवार देर रात सेक्स रैकेट पकड़ा। यहां चार युवतियां और पांच युवक आपत्तिजनक हालत में मिले। शराब की बोतलें और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है। पुलिस का कहना है कि रैकेट में बाहरी जिलों की युवतियां शामिल हैं। ये शहर के स्पा सेंटरों में जॉब करती हैं।

एएसपी कमल मौर्य ने बताया कि आस्था अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल के फ्लैट में देह-व्यापार का अड्डा चलने की सूचना मिली थी। गौरीघाट, महिला थाना व रामपुर थाने की पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से दबिश दी। यहां से फ्लैट में मौजूद पांच युवक और चार युवतियों को गिरफ्तार किया।

बाहरी जिलों की थी युवतियां

पुलिस ने बताया कि पकड़ी गई युवतियों में ज्यादातर युवतियां बाहरी जिलों की हैं। यह शहर के स्पॉ में जॉब और स्टडी कर रही हैं। दो युवतियां शहर की ही हैं। ये कॉल पर अड्डे पर पहुंचती थीं। ग्राहक के कहने पर देर रात शराब मंगाई जाती थी। पुलिस को संदेश है कि इस रैकेट के संचालन में कई जाने-माने लोग भी जुड़े हैं।

पुलिस खंगाल रही मोबाइल नंबर
पुलिस ने बताया कि पुलिस को कुछ नम्बर मिले हैं, जिनकी छानबीन की जा रही है। इन नम्बरों पर फोन और मैसेज भेजे जाते थे। सोशल मीडिया की साइट के जरिए फोटो का आदान प्रदान किया जाता था। मोबाइल फोन पर कुछ कोड वर्ड हैं। इसमें युवती की पहचान और मेहनताना होता था।

कई लोग शामिल
होटल, ब्यूटी पार्लर, स्पा सेंटर, कैफे के लोगों के इस धंधे में शामिल होने का पता चला है। ग्राहकों को दलाल आवासीय क्षेत्र, फ्लैट या अपार्टमेंट में बुलाया जाता था।पुलिस युवक-युवतियों से बरामद मोबाइल नम्बरों की छानबीन कर रही है। पुलिस को अंदेशा है कि इस रैकेट से कई जाने-माने लोग जुड़े हैं। फ्लैट मालिक से भी पूछताछ की जाएगी।

आरोपी भेजे गए जेल
एएसपी के मुताबिक सेक्स रेकेट में पकड़ी गईं पांच लड़कियां और चार युवकों को बुधवार दोपहर अदालत में पेश किया गया था। अदालत ने सभी को जेल भेज दिया है। आरोपियों में एक लड़की उत्तरप्रदेश, एक कोलकाता और अन्य जिले की है। सभी युवक शहर के बताए गए हैं।